अबू धाबी में आसमान से गिरी आफत, ईरान के मिसाइल हमले में 5 भारतीय घायल, अलर्ट मोड पर यूएई

Date:


अबू धाबी. अबू धाबी के अजबान इलाके में शुक्रवार को एक म‍िसाइल इंटरसेप्शन के बाद ग‍िरे मलबे ने पांच भारतीय नागरिकों सहित 12 लोगों को घायल कर दिया. यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने म‍िसाइल को डिएक्टिव तो कर द‍िया, फ‍िर भी नुकसान उठाना पड़ा.

अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, “अजबान इलाके में वायु रक्षा प्रणाली की ओर से सफल इंटरसेप्शन के बाद मलबा ग‍िरने से छह नेपाली और पांच भारतीय नागरिकों को मामूली से मध्यम चोटें आई हैं, जबकि एक नेपाली नागरिक को गंभीर चोटें आई हैं. जनता से अनुरोध किया जाता है कि केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें और अफवाहें या अविश्वसनीय जानकारी फैलाने से बचें.”

इस बीच, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को उसकी वायु रक्षा ने ईरान से लॉन्च की गई 18 बैलिस्टिक मिसाइलें, चार क्रूज मिसाइलें और 47 यूएवी को इंटरसेप्ट किया. बयान के अनुसार, यूएई की वायु रक्षा ने अब तक ईरानी हमलों की शुरुआत से 475 बैलिस्टिक मिसाइलें, 23 क्रूज मिसाइलें और 2,085 यूएवी को इंटरसेप्ट किया है.

इन हमलों में दो सशस्त्र बल के सदस्यों की शहादत हुई, जो अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन कर रहे थे. इसके अलावा सशस्त्र बल की ओर से अनुबंधित एक मोरोक्को के नागरिक की शहादत हुई. साथ ही पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी, फिलिस्तीनी और भारतीय नागरिकों की नौ मौतें हुईं.

कुल 203 लोग घायल हुए, जिनमें चोटें मामूली, मध्यम और गंभीर श्रेणी की थीं. घायल लोगों में यूएई, मिस्र, सूडान, इथियोपिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान, यमन, युगांडा, एरिट्रिया, लेबनान, अफगानिस्तान, बहरीन, कोमोरोस, तुर्की, इराक, नेपाल, जॉर्डन, नाइजीरिया, ओमान, फिलिस्तीन, घाना, इंडोनेशिया, स्वीडन और ट्यूनीशिया के नागरिक शामिल थे.

यूएई का रक्षा मंत्रालय किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है और उसने ऐसे किसी भी प्रयास का मुकाबला करने का वादा किया है, जो यूएई की सुरक्षा को कमजोर करने का लक्ष्य रखते हैं, ताकि इसकी संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा हो और इसके राष्ट्रीय हित और क्षमताएं सुरक्षित रहें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related