Last Updated:
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया गया है. फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा गया है कि इस वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है. साथ ही पोस्ट में लिखा है कि एक साल पहले ही चेतावनी दी गई थी कि भानु राणा को मार दिया जाएगा.
सुरक्षा एजेंसियां पोस्ट की सत्ययता की जांच कर रही हैं.
नई दिल्ली. अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया गया है. फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा गया है कि इस वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है. साथ ही पोस्ट में लिखा है कि एक साल पहले ही चेतावनी दी गई थी कि भानु राणा को मार दिया जाएगा.
इसमें यह भी कहा गया कि जो भी देश के खिलाफ जाएगा, उसे मार दिया जाएगा. चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाए, छोड़ा नहीं जाएगा. पोस्ट में भानु राणा को ‘देशद्रोही’ बताया गया है. भानु राणा हरियाणा के करनाल का रहने वाला था. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पुराना साथी माना जाता था. उस पर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे. नवंबर 2025 में उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था. भारतीय एजेंसियां उसके भारत प्रत्यर्पण करने की प्रक्रिया में लगी हुई थीं. पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया था.
जून 2025 में करनाल में पकड़े गए उसके कुछ गुर्गों ने पूछताछ में बताया था कि वे भानु राणा के लिए काम कर रहे थे. फेसबुक पोस्ट में आगे दावा किया गया कि रोहित गोदारा नाम के एक व्यक्ति को भी भानु राणा की तरह सजा दी जाएगी. पोस्ट में लिखा है कि गोल्डी ढिल्लों अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अलग हो गया है और ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो गया है. पोस्ट में दावा किया गया कि ‘सरपंच यूरोप’, साहिल दुहान (हिसार) और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मिलकर भानु राणा की हत्या की है.
एजेंसियां इस फेसबुक पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही हैं. पुलिस और खुफिया विभाग पोस्ट को गंभीरता से ले रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पोस्ट असली है या किसी ने जानबूझकर फैलाई है. भानु राणा की हत्या का मामला अंतरराष्ट्रीय गैंग वॉर माना जा रहा है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी विदेशों में सक्रिय रहने वाले अपने पुराने साथियों या विरोधियों को निशाना बनाने के दावे कर चुका है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें




