7.6 C
Munich

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंची थीं आशा भोसले, उनके निधन से टूटे सचिन तेंदुलकर, लिखा- मानो समय ही थम गया

Must read


होमखेलक्रिकेट

आशा भोसले के निधन से टूटे सचिन तेंदुलकर, लिखा- मानो समय ही थम गया हो

Last Updated:

Sachin Tendulkar emotional post for asha bhosle: सचिन तेंदुलकर ने दिग्गज भारतीय गायिका आशा भोसले के निधन एक बेहद ही भावुक पोस्ट किया है. सचिन ने पोस्ट में लिखा कि वह उनके लिए परिवार जैसी थीं. उनका जाना पूरे भारत के लिए बेहद दुखद है. बता दें कि आशा जी आखिरी बार सार्वजनिक रूप से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में नजर आई थीं.

Zoom

आशा भोसले के निधन पर सचिन तेंदुलकर का भावुक पोस्ट.

नई दिल्ली. महान गायिका आशा भोसले का मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके देहांत पर विश्व के महानतम क्रिकेटर्स में शुमार सचिन तेंदुलकर ने शोक व्यक्त किया है. आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका. महान गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. मालूम हो कि आशा जी के साथ सचिन तेंदुलकर का गहरा रिश्ता था. ‘मास्टर-ब्लास्टर’ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में बताया कि वह पद्म विभूषण से सम्मानित इस गायिका को उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने लिखा कि मानो समय ही थम गया हो.

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत और दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है. हमारे लिए, आशा ताई परिवार जैसी थीं. आज, हमें जो नुकसान महसूस हो रहा है, उसके लिए शब्द बहुत छोटे पड़ रहे हैं. एक पल के लिए दिल खामोश हो जाता है, और अगले ही पल, यह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हम सभी को तोहफे में दीं.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article