अलवर में विदेशी मेहमान बने किसान! फ्रांस से आए पर्यटकों ने खेत में बहाया पसीना, अनोखा नजारा हुआ वायरल

Date:


Last Updated:

Foreign tourists help farmers : अलवर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब फ्रांस से आए विदेशी पर्यटकों ने खेत में किसानों के साथ मिलकर गेहूं की फसल निकालने में हाथ बंटाया. कड़ी धूप में मेहनत कर रहे किसानों के बीच पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ काम किया, बल्कि इस पल को यादगार भी बना दिया. यह वीडियो अब चर्चा में है.

ख़बरें फटाफट

अलवर : अलवर जिले में इस समय किसान अपने खेतों में व्यस्त नजर आ रहे हैं. किसान अपने खेतों में सरसों और गेहूं की फसल को थ्रेसर मशीन से निकलवा रहे हैं. अलवर के ग्रामीण क्षेत्र के सोदानपूरा गांव के पास सिलीसेढ़ रोड के पास किसानों ने सरसों और गेहूं की फसल की हुई है. ऐसे में इस रोड से रोजाना पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, जिसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं.

किसानों को खेतों में काम करते देख विदेशी पर्यटक उनके फोटो लेते नजर आते हैं वह आप बात है. लेकिन इस बार किसानों को खेत में काम करता देख उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब फ्रांस से अलवर आए विदेशी पर्यटकों ने किसान चेतराम गुर्जर के खेत में गेहूं की फसल निकालने में हाथ बंटाया, जिसका वीडियो सामने आया है.

विदेशी मेहमानों ने खेत में किया काम
गांव सोदानपूरा के किसान चेतराम गुर्जर खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकाल रहे थे, तभी सिलीसेढ़ घूमने आए पर्यटकों की नजर उनके खेत में चल रहे कार्य पर पड़ी. खेत में कड़के की धूप में किसानों को काम करते उनकी मेहनत को करीब से देखने की इच्छा से वे खेत में पहुंच गए और थ्रेसर में गेहूं के पूले लगाने में सहयोग करने लगे. विदेशी पर्यटकों ने इस खास पल को अपने कैमरे में भी कैद किया. इस दौरान साथ वह मस्ती के साथ काम करते नजर आ रहे हैं.

पर्यटकों ने किसानों संग बांटा पसीना
स्थानीय निवासी निहाल सिंह ने बताया कि मौसम को देखते हुए क्षेत्र के किसान इन दिनों तेजी से गेहूं की फसल निकालने में जुटे हुए हैं. ऐसे में विदेशी मेहमानों ने भी किसानों के काम को जल्दी निपटाने के लिए उनका साथ दिया. विदेशी मेहमानों का किसानों के साथ काम करना ग्रामीणों के लिए खुशी का विषय बन गया. यह दृश्य देख ग्रामीण भी उत्साहित नजर आए और विदेशी पर्यटकों के इस सहयोग की सराहना की. खेत में किसानों के साथ विदेशी मेहमानों के इस अनोखे पल ने गांव में सकारात्मक माहौल बना दिया और किसान-पर्यटक मिलन की मिसाल पेश की.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related