‘अल्‍लाह आपको आशीर्वाद दें’, ईद पर ममता का मैसेज; सुवेंदु बोले- काली मां मुझे शक्ति दें – cm mamata banerjee celebrate eid muslim bjp Suvendu adhikari

Date:


Last Updated:

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है. इलेक्‍शन कमीशन द्वारा चुनाव तिथ‍ियों की घोषणा करने के बाद से ही विभिन्‍न राजनीतिक दलों के स्‍टार नेता प्रचार अभियान में जुट चुके हैं, ताकि जनता तक अपने एजेंडे को पहुंचाया जा सके. वहीं, ईद के मौके पर बंगाल की राजनीति में ‘मंदिर-मस्जिद’ का रंग भी खूब दिखा.

Zoom

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार 21 मार्च 2026 को ईद की नमाज में शामिल हुईं. इस मौके पर दीदी ने राजनीतिक बयान दिया है. (ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के X अकाउंट से साभार)

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथियां करीब आ रही हैं, अन्‍य चीजों के साथ ही मंदिर-मस्जिद की राजनीति का रंग भी गहराने लगा है. ईद के मौके पर इसकी स्‍पष्‍ट झलक दिखी. एक तरफ मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ईद की नमाज में शामिल हुईं तो दूसरी तरफ भाजपा के सीनियर और तेज-तर्रार नेता सुवेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. इस तरह प्रदेश में वोटिंग से पहले भाजपा और सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपना एजेंडा साफ कर दिया है. सीएम ममता ने ईद के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी रजा इसी में है कि बीजेपी हटाओ-देश बचाओ. वहीं, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कालीघाट में पूजा-अर्चना करने के बाद कहा कि प्रदेश में घुसकर बांग्‍लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्‍याचार किया है. बंगाल चुनाव में घुसपैठिया बड़ा मुद्दा बना हुआ है.

ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए की. उन्होंने कहा कि बारिश को वह अल्लाह का आशीर्वाद मानती हैं और यह लोगों की परेशानियों को दूर करने का संकेत है. उन्होंने राज्य और देश की तरक्की की कामना करते हुए कहा कि भारत और बंगाल दोनों आगे बढ़ें.

भाजपा पर सीधा अटैक

सीएम ममता बनर्जी ने भाषण में केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमारा एक ही इरादा है – भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कई लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिसके खिलाफ वह अदालतों तक गई हैं. मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘हम अपने अधिकार किसी को नहीं लेने देंगे. हम दिल्ली से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे.’अपने भाषण में उन्होंने जोश भरते हुए कहा, ‘हम डरेंगे नहीं. जो डरते हैं, वो मरते हैं, लेकिन जो लड़ते हैं, वही कामयाब होते हैं.’ उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related