Last Updated:
असम में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चली रही हैं. राजनीतिक दल, चुनाव आयोग और सुरक्षाबल अपने स्तर से इसमें जुटी हैं. चुनावी समय में पड़ोसी राज्यों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके. बॉर्डर पर विशेष चौकसी की जा रही है.
मणिपुर में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है. इसके बाद सुरक्षाबलों को और सतर्क कर दिया गया है. (फाइल फोटो)
इंफाल. मणिपुर में जारी सुरक्षा अभियानों के तहत सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न पहाड़ी और घाटी जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की. पुलिस द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, इस दौरान कुल 29 आग्नेयास्त्र, 50 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और अन्य सैन्य सामग्री जब्त की गई. पुलिस ने बताया कि काकचिंग जिले के वाबागई तुरेल मामेई क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान एक AK-56 राइफल सहित छह आग्नेयास्त्र, तीन ग्रेनेड और पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया. वहीं, तेंगनुपाल जिले के लोइसी और सैवोम गांवों के आसपास से 29 आईईडी, स्थानीय रूप से निर्मित पांच हथगोले, पांच इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई.
इंफाइल पश्चिम जिले के लामदेंग और कामेंग इलाकों में भी सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली, जहां से 11 पिस्तौल, 85 कारतूस, चार बुलेटप्रूफ जैकेट और तीन अन्य आर्म्स बरामद किए गए. इसके अलावा तेंगनुपाल जिले के माची थाना क्षेत्र के एसएल ज़ौगम इलाके से नौ आईईडी, एक पिस्तौल और गोला-बारूद जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार, भारत-म्यांमा सीमा से सटे तेंगनुपाल जिले के यांगौबुंग गांव में भी तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से 12 आईईडी, चार रेडियो सेट, तीन पिस्तौल और एक ग्रेनेड लॉन्चर बरामद किया गया. इन सभी विस्फोटक उपकरणों को सुरक्षा मानकों और तय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
थौबल जिले के टेकचम संजी चिंग की तलहटी से भी पांच आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया कि बरामद किए गए सभी आईईडी को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया, जिससे किसी संभावित खतरे को टाला जा सके. गौरतलब है कि मणिपुर में करीब दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान का उद्देश्य अवैध हथियारों और विस्फोटकों को जब्त कर राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था को बहाल करना है. हालिया बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे संभावित हिंसक गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी. दूसरी तरफ, असम चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी को बड़ी सफलता मानी जा रही है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें




