9.5 C
Munich

आईटीआई के सामने कूड़ा कचरा I sultanpur news

Must read


Last Updated:

सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र के आईटीआई के सामने स्थित नाला कूड़े-कचरे से पूरी तरह चोक हो गया है, जिससे आसपास बदबू, मच्छरों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग इस गंदगी से परेशान हैं. दुकानदारों का कहना है कि साल में एक बार होने वाली सफाई पर्याप्त नहीं है और नियमित सफाई की जरूरत है. वहीं नगर पालिका ने अगले 15 दिनों के भीतर नालों की सफाई कराने का आश्वासन दिया है.

सुल्तानपुर. स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत इसी उद्देश्य के साथ की गई थी कि साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं और अभियान के माध्यम से फंड भी रिलीज किए गए. लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के सपनों को धराशाई करता हुआ नजर आ रहा है. सुल्तानपुर के आईटीआई स्थित नाला जो कूड़े कचरो और गंदगी से चोक का शिकार हो गया है. ऐसे में आज ग्राउंड रिपोर्ट में आपको दिखाने वाले हैं इस नाले की स्थिति के बारे में कि यह नाला किस तरह से सैकड़ों की आबादी को गंदगी मुहैया करा रहा है.

यह है वर्तमान स्थिति
सुलतानपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिदिन सैकड़ों छात्रों की आवाजाही रहती है.  इसी संस्थान के ठीक सामने दीवार से सटा हुआ एक नल है जो इस समय कूड़े कचरो के ढेर से पूरी तरह छिप गया है और उन नालों के बगल में खाने-पीने की ठेले लगते हैं जिससे नालों की गंदगी और बैक्टीरिया के फैलाव का खतरा हमेशा बना रहता है. जिसका असर न सिर्फ आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर हो रहा है, बल्कि आने जाने वाले लोगों को भी इस गंदगी की मार झेलनी पड़ रही है.

साल में एक बार होती है सफाई
स्थानीय दुकानदार अनुज कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि गर्मी का मौसम चल रहा है और बगल में नल की साफ सफाई न होने की वजह से काफी बदबू भी आती है.  मच्छर भी काटते हैं ऐसे में यहां पर लोग खरीदारी करने आते हैं तो वह भी बदबू की मार झेल रहे हैं. इसके साथ ही छात्र-छात्राएं भी गंदगी और बदबू की मार झेल रहे है. उनकी प्रशासन से ही गुहार है कि नाले की साफ सफाई साल में एक बार ना कर कर बल्कि बीच-बीच में कराते रहें.

जल्द कराया जाएगा साफ 
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अभियंता लालचंद्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका द्वारा प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में विशेष योजना के तहत नाले साफ कराए जाते हैं. इस क्रम में इस वर्ष भी अगले 15 दिन के भीतर सभी नाले साफ करा दिए जाएंगे. इसके लिए अलग से प्रदेश के बाहरी सफाईकर्मियों को भी बुलाया जा रहा है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article