आपदा में सरकार ने बना लिया मौका, 3 लाख लोगों ने तो तुरंत उठा लिया फायदा, हजारों कतार में

Date:


होमताजा खबरदेश

आपदा में सरकार ने बना लिया मौका, 3 लाख लोगों ने तो तुरंत उठा लिया फायदा

Last Updated:

LPG गैस सिलेंडर पर केंद्र ने कहा कि देश में घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य है, कहीं भी कमी की सूचना नहीं है. एक दिन में 55 लाख से ज्यादा सिलेंडर डिलीवर किए गए है, जबकि बुकिंग 94% तक पहुंच चुकी है. कमर्शियल LPG की सप्लाई को बढ़ाकर अब 70% तक कर दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सरकार ने कहा कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत में एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने बताया कि मार्च में 2.9 लाख से ज्यादा नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए. होटल, ढाबे और कैंटीन आदि को पीएनजी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. सरकार का कहना है कि 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने ‘एक्स’ पर बताया कि बीते 25 मार्च तक 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिए थे.

उन्होंने आगे आकर ऐसा करने वाले उपभोक्ताओं का धन्यवाद किया और ज़्यादा से ज़्यादा PNG उपयोगकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने LPG कनेक्शन छोड़ दें, ताकि वे सिलेंडर उन लोगों तक पहुंच सकें जिनके पास PNG की सुविधा नहीं है. उन्होंने लिखा, “6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपने LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिए! उनका बहुत-बहुत धन्यवाद!! ‘DoGood’ नागरिकों के इस मज़बूत और साहसी समूह में शामिल हों, जो उन लोगों की मदद के लिए LPG छोड़ने को आगे आए हैं जिनके पास PNG नहीं है.” मित्तल ने योग्य उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया कि वे ‘MyPNGD’ पोर्टल के माध्यम से अपने LPG कनेक्शन सरेंडर करें.

भारत सरकार ने देश के प्रमुख क्षेत्रों – ऊर्जा, गैस, शिपिंग और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा – को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. पेट्रोल-डीजल पर उन्होंने कहा, “देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.” सरकार ने लोगों से घबराकर खरीदारी न करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं. पेट्रोल और डीजल पर ₹10 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है.

सरकार ने यह भी बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 2900 से ज्यादा छापे मारे गए हैं, जिसमें 1000 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त हुए. LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को 480 नोटिस जारी किए गए हैं. विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा पर सरकार ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. विदेशों में भारतीय दूतावास 24×7 सहायता दे रहे हैं. अब तक 5.24 लाख लोग पश्चिम एशिया से भारत लौट चुके हैं. जरूरतमंदों को वीजा, यात्रा और अन्य सहायता दी जा रही है.

About the Author

authorimg

प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चिलचिलाती गर्मी के लिए ये हैं 7 मैंगो स्मूदी रेसिपी जो आपको रखेंगी दिन भर कूल!

होमफोटोलाइफ़फूडचिलचिलाती गर्मी के लिए ये हैं 7 मैंगो...