Massive Fire At Wine Shop On Aburoad Palanpur Highway : सिरोही जिले के आबूरोड-पलनपुर नेशनल हाईवे पर मावल गांव के पास स्थित एक वाइन शॉप में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान और शराब जलकर खाक हो गई. सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शटर बंद होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका. इस दौरान दुकान में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर बड़ा खतरा बने हुए थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया गया. व्यस्त फोरलेन पर हुई इस घटना से आसपास के लोगों और राहगीरों में डर का माहौल रहा.





