Last Updated:
West Bengal Election 2026 : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल चुनाव में उतर गए हैं. आरा और पटना हिलाने केबाद सम्राट चौधरी हावड़ा हिलाने आ गए हैं. हावड़ा की अपनी पहली में उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए ‘नौकरी कार्ड’ खेलकर बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने बिहार में 11.5 लाख सरकारी नौकरियां देने का हवाला देते हुए वादा किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. जानिए भाजपा क्यों बंगाल चुनाव में ‘बिहार ट्रिक’ का इस्तेमाल कर रही है?
सम्राट चौधरी ने खेला बंगाल में बिहार वाला कार्ड.
हावड़ा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में अब पड़ोसी राज्य बिहार की सफलताओं का शोर सुनाई देने लगा है. हावड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने एक ऐसा दांव खेला है, जिसने तृणमूल कांग्रेस की पेशानी पर बल डाल दिए हैं. सम्राट चौधरी ने सीधे तौर पर बंगाल के युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए ‘बिहार मॉडल’ की तर्ज पर बंगाल के नवनिर्माण का रोडमैप पेश किया. हावड़ा की रैली में सम्राट चौधरी ने आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘हमें सोचना होगा कि ‘सोनार बांग्ला’ और एक मजबूत बंगाल कैसे बनेगा. मेरे साथियों का कहना है कि जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तो अगर कोई 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे सकता है, तो वह केवल भाजपा है, क्योंकि यहां ‘डबल इंजन’ की सरकार होगी.’
सम्राट चौधरी ने अपने पहले बंगाल रैली में बिहार का उदाहरण देते हुए कहा, ‘हमने 2020 में तय किया था कि हम 10 लाख सरकारी नौकरियां देंगे. आपको यह जानकर खुशी होगी कि जब पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में डबल इंजन सरकार चलाई, तो 2025 के चुनाव से पहले ही हमने 11.5 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दे दीं.’
क्यों बंगाल में ‘बिहार मॉडल’ अपना रही है भाजपा?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने बहुत सोच-समझकर बंगाल में बिहार के उदाहरण देना शुरू किया है. इसके पीछे तीन मुख्य कारण हैं.
VIDEO | West Bengal election: Bihar deputy CM Samrat Choudhary (@samrat4bjp), at a public gathering in Howrah, said, “We need to think about how to build a ‘Sonar Bangla’ and a stronger Bengal. My colleagues were saying that when a BJP government is formed in Bengal, if anyone… pic.twitter.com/Tdh74gyRGo




