Last Updated:
फरीदाबाद में आज सीबीएसई बोर्ड के मेडिकल स्ट्रीम के बच्चों का बायोलॉजी पेपर था. सभी ने कहा पेपर आसान और सिलेबस के अंदर का था. चेहरे पर खुशी दिखी. अब कई बच्चे नीट और आगे की तैयारी करेंगे कुछ मेडिकल कोर्स और बीएससी नर्सिंग के लिए तैयार है.
फरीदाबाद: फरीदाबाद में आज सीबीएसई बोर्ड के बच्चों का बायोलॉजी का पेपर था. जब बच्चे परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आई. बच्चों ने कहा पेपर बिल्कुल ऐसा ही आया जैसा टीचर्स ने बताया था बाहर का कुछ नहीं था. सारे सवाल आसान थे पेपर आसानी से हल हो गया. बच्चों ने ये भी कहा कि मेडिकल स्ट्रीम में बायोलॉजी का ये उनका आखिरी पेपर था अब कल से वे घर रहकर आगे की तैयारी करेंगे.
Local18 से बातचीत में छात्र संजीव ने बताया आज बायोलॉजी का पेपर बहुत अच्छा गया. पेपर 70 नंबर का था और मैंने पूरा सॉल्व कर लिया. जैसा टीचर ने समझाया था वैसा ही आया. बाहर का कोई सवाल नहीं था सिर्फ सिलेबस के अंदर से सवाल आए थे. अब मैं नीट की तैयारी करूंगा. मुझे लगता है करीब 75% नंबर आ सकते हैं जिस हिसाब से पेपर किया है. मैंने घर पर ही पढ़ाई की थी स्कूल के बाद.
छात्रा सुप्रिया ने बताया पेपर अच्छा गया हार्ड नहीं था. अभी कितने नंबर मिलेंगे ये नहीं पता लेकिन पेपर बढ़िया रहा. आगे क्या करना है अभी डिसाइड नहीं किया है.
सारे सवाल बस कॉन्सेप्ट बेस्ड थे
छात्रा कृति ने बताया मेरा पेपर अच्छा हो गया. सारे सवाल बस कॉन्सेप्ट बेस्ड थे और टीचर्स ने जैसा बताया वही आया. बाकी पेपर्स भी अच्छे रहे. कितने परसेंट आएंगे ये अभी नहीं पता. आगे मुझे मेडिकल कोर्स करना है.
सोनम ने बताया पेपर बहुत अच्छा गया. जिस तरह से पेपर किया है 80% से ऊपर नंबर आ सकते हैं. ये मेरा आखिरी पेपर था. अब आगे क्या करना है अभी तय नहीं किया. मेडिकल वालों का आज सबका आखिरी पेपर था.
सनाहा ने बताया मेरा पेपर बहुत बढ़िया गया. फिजिक्स का पेपर अच्छा नहीं गया था, लेकिन बाकी सब बढ़िया रहा. मेरे 12वीं में करीब 60% नंबर तो आ ही जाएंगे. आगे मुझे बीएससी नर्सिंग करनी है.
आज सारे सवाल आते थे सब हल किए
तान्या ने मुस्कुरा कर बताया मेरा पेपर बहुत अच्छा रहा. आज सारे सवाल आते थे सब हल किए. पिछले 5 सालों में जैसे टीचर बताती थीं कुछ सवाल उन्हीं में से आ भी गए थे. अब मैं नीट की तैयारी करूंगी
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें




