इंडिया ब्लॉक में दरार! ममता बनर्जी के बयान पर तिलमिलाई कांग्रेस, मणिक्कम टैगोर ने बंगाल सीएम को दे दी नसीहत

Date:


होमताजा खबरदेश

इंडिया ब्लॉक में दरार! मणिक्कम टैगोर ने बंगाल सीएम को दे दी नसीहत

Last Updated:

Manikam Tagore advice to Mamata Banerjee: चेन्नई में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले इंडिया गठबंधन में दरार के संकेत मिले हैं. पश्चिम बंगाल की सीम ममता बनर्जी के हालिया बयान पर कांग्रेस ने कड़ी नाराज़गी जताई है. कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने ममता पर आरोप लगाया कि उन्होंने डीएमके, कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच कथित समझौते का बेबुनियाद और गैरजिम्मेदाराना दावा किया है, जिससे विपक्ष की एकता कमजोर होती है. टैगोर ने ममता के पुराने भाजपा गठबंधन का भी जिक्र करते हुए उनके आरोपों को ध्यान भटकाने की कोशिश बताया. उन्होंने कहा कि बिना सबूत सहयोगियों और संस्थाओं पर सवाल उठाना सही नेतृत्व नहीं है.

Zoom

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने सीएम ममता बनर्जी को संभलकर बयानबाजी करने की सलाह दी है.

चेन्नई: विधानसभा चुनाव 2026 में इंडिया ब्लॉक खेमे में एक और दरार सामने आया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम स्टालिन पर सीएम ममता बनर्जी के ताजा बयान पर कांग्रेस ने नाराज़गी जताई है. तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में व्हिप मणिक्कम टैगोर ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. मणिक्कम के मुताबिक, ममता बनर्जी का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने डीएमके, कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच गुप्त समझौते का आरोप लगाया है, अत्यंत गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय है. ऐसे समय में जब विपक्ष को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, ऐसे निराधार आरोप सामूहिक संघर्ष को कमजोर करते हैं.

उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि ममता बनर्जी अपना संतुलन खो रही हैं. बिना सबूत के बेबुनियाद दावे कर रही हैं. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि टीएमसी 1998 और 1999 में बीजेपी के साथ गठबंधन में थी और 2004 में आरएसएस-बीजेपी गठबंधन के साथ चुनाव भी लड़ी थीं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि संस्थाओं पर संदेह करना और बिना तथ्यों के गठबंधन सहयोगियों को निशाना बनाना नेतृत्व नहीं है. यह तो ध्यान भटकाने का प्रयास है.

राहुल गांधी लगातार आरएसएस-भाजपा की विचारधारा के खिलाफ खड़े रहे हैं, जिसके चलते उन्हें 25 से अधिक मुकदमों, संसद से अयोग्यता और यहां तक ​​कि अपने सरकारी आवास से बेदखली का सामना करना पड़ा है. सत्ता के सामने सच बोलने की यही कीमत उन्हें चुकानी पड़ी है. कांग्रेस पार्टी को भाजपा से लड़ने के बारे में उपदेशों की जरूरत नहीं है. यह समय लापरवाही भरे बयान देने का नहीं है. यह समय एकता, जिम्मेदारी और लक्ष्य केंद्रित करने का है.

About the Author

authorimg

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related