Last Updated:
चुनाव आयोग ने 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 408.82 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त की है. इसमें 17.44 करोड़ नकद और 37.68 करोड़ की शराब शामिल है. आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए 5,173 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं.
चुनाव आयोग ने 30 दिनों में 408 करोड़ जब्त किए.
नई दिल्ली. देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच इलेक्शन कमीशन एक्शन में है. गुरुवार को चुनाव आयोग ने बताया है कि इलेक्शन में धनबल को रोकते हुए चुनाव आयोग ने इतिहास रच दिया है. पहले चरण के मतदान से पहले अब तक चुनाव आयोग ने 408 करोड़ जब्त किए हैं. पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अवैध धन और सामग्री के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. चुनाव आयोग के एक आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 408.82 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है.
चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इन चुनावों को ‘प्रलोभन मुक्त’बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए पूरे चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,173 फ्लाइंग स्क्वॉड और 5,200 से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं. आयोग का दावा है कि किसी भी शिकायत पर ये टीमें मात्र 100 मिनट के भीतर कार्रवाई कर रही हैं.
चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इन चुनावों को ‘प्रलोभन मुक्त’बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
सी-विजिल ऐप का असर
आयोग ने बताया कि 15 मार्च से 25 मार्च के बीच C-Vigil ऐप के माध्यम से कुल 70,944 शिकायतें प्राप्त हुईं. इनमें से चौंकाने वाली बात यह है कि 70,831 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है, जो कि कुल शिकायतों का 95.8% है. आयोग ने आम जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया है ताकि किसी भी तरह की आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट की जा सके.
About the Author

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें




