ईरान के खिलाफ अरब एकजुट क्यों? मेजर गौरव ने बताई असली वजह – News18 हिंदी

Date:


होमवीडियोदेश

Iran-Israel Conflict: ईरान के खिलाफ अरब एकजुट क्यों? मेजर गौरव ने बताई असली वजह

X

Iran-Israel Conflict: ईरान के खिलाफ अरब एकजुट क्यों? मेजर गौरव ने बताई असली वजह

 

arw img

Iran-Israel Conflict: मिडिल ईस्ट में जंग अब और जटिल होती जा रही है. ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच खाड़ी देशों का रुख भी साफ नजर आने लगा है.मेजर गौरव आर्या ने बताया कि सऊदी अरब ने अमेरिका से कहा है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए. सऊदी इसे एक बड़ा मौका मान रहा है. उसका मानना है कि इससे मिडिल ईस्ट का पावर बैलेंस बदला जा सकता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर सऊदी ने इन दावों से इनकार किया है और शांति की बात कही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई अरब देश ईरान से पहले से परेशान हैं. ईरान पर आरोप है कि वह अलग-अलग देशों में अपने समर्थित संगठनों के जरिए दबाव बनाता है. यही वजह है कि खाड़ी देश अब उसके खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं. ऊर्जा सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है. तेल और गैस पर टिकी अर्थव्यवस्था को खतरा बढ़ गया है. होरमुज स्ट्रेट पर तनाव से वैश्विक बाजार में हलचल है. जहाजों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है. इसी बीच ईरान और इजराइल दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. लेबनान में भी हालात खराब हैं. हिज़्बुल्लाह के हमलों और इजराइली जवाबी कार्रवाई से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related