Last Updated:
Strait of Hormuz Open For Indian Ships: भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने साफ किया कि भारत जैसे मित्र देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है. उन्होंने ग्लोबल एनर्जी संकट के लिए इजरायल-अमेरिका युद्ध को जिम्मेदार ठहराया. इसी बीच भारतीय एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने सुरक्षित रूप से इस रास्ते को पार कर लिया है.
होर्मुज पर ईरान ने दी गुड न्यूज!
नई दिल्ली: ईरान ने आखिरकार वो खुशखबरी सुना ही दी जिसका भारतीयों को बेसब्री से इंतजार था. अब तेल और गैस की सप्लाई पहले जैसी होने की उम्मीद बढ़ गई हैं. ईरान ने साफ कर दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से भारतीय जहाजों को गुजरने में कोई दिक्कत नहीं होगी. भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत के साथ उनके संबंध बेहतर हैं. उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय जहाज पहले ही इस रास्ते से सुरक्षित गुजर चुके हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा. यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरी दुनिया ग्लोबल एनर्जी सप्लाई और सुरक्षित समुद्री रास्तों को लेकर चिंता में डूबी हुई है.
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान ने भारत के लिए क्या कहा?
ईरान के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से जब भारतीय जहाजों की आवाजाही पर सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब काफी सकारात्मक रहा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि समस्या ईरान की इजाजत देने या न देने की नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है. उनके मुताबिक ईरान पर हमला करने वाले दुश्मन देशों के लिए यह रास्ता बंद है. लेकिन जो देश ईरान के मित्र हैं और इस संघर्ष का हिस्सा नहीं हैं, वे यहां से गुजरने के लिए पूरी तरह आजाद हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय जहाजों की बेधड़क आवाजाही भविष्य में भी इसी तरह बरकरार रहेगी.
पिछले दिनों ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को पार करके आया भारतीय टैंकर ‘जग वसंत’ (PTI Photo)
अमेरिका और ईरान हैं इस कोहराम के जिम्मेदार : ईरान
डॉ. इलाही ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट में मची अफरातफरी के लिए सीधे तौर पर इजरायल और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट और सभी झगड़ों की जड़ यह युद्ध ही है. उनके अनुसार अगर ईरान पर होने वाले हमले रुक जाएं, तो यह युद्ध तुरंत खत्म हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने ईरान में बड़े पैमाने पर आम नागरिकों की जान ली है. उन्होंने यह भी साफ किया कि ईरान अपनी रक्षा के लिए कदम उठा रहा है और जो देश इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ करेंगे, उन्हें रोकने का हक ईरान के पास सुरक्षित है.
#WATCH | Patna, Bihar: On the West Asia conflict, Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of Iran’s Supreme Leader in India, says, “As I said, this was initiated against Iran, and they started attacking and targeting Iran. Iran didn’t want this war. Till now, Iran has not… pic.twitter.com/N0X51H2gJB





