Success Story : उदयपुर की होनहार छात्रा गिरजा सुथार ने 12वीं आर्ट्स वर्ग में 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर को गर्व से भर दिया है. सीमित संसाधनों के बावजूद गिरजा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया. इससे पहले भी वे 10वीं में 95 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं. गिरजा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया. खास बात यह है कि वे अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना चाहती हैं और आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनने का लक्ष्य रखती हैं. नियमित 6–7 घंटे की सेल्फ स्टडी और लगातार अभ्यास को वे सफलता की कुंजी मानती हैं.





