8.2 C
Munich

उसकी गलती नहीं… डेविड मिलर के सपोर्ट में आए ये भारतीय दिग्गज, बताया क्यों 1 रन नहीं लिया

Must read


होमखेलक्रिकेट

डेविड मिलर के सपोर्ट में आए ये भारतीय दिग्गज, बताया क्यों 1 रन नहीं लिया

Last Updated:

Sunil Gavaskar came in support of david miller: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में डेविड मिलर के एक फैसले को लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. मिलर ने आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर एक रन नहीं लिया था, जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स को हार का साामना करना पड़ा, लेकिन अब पूर्व क्रिकेट सुनील गावस्कर उनके सपोर्ट में उतर आए हैं.

Zoom

डेविड मिलर ने गुजरात के खिलाफ खेली 41 रनों की पारी

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में डेविड मिलर ने अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर 1 रन नहीं लिया. मिलर अपने इस फैसले के कारण दिल्ली कैपिटल्स की हार के सबसे बड़े विलेन बन गए. हर तरफ डेविड मिलर के इस फैसले की आलोचना हो रही है. खुद मिलर भी अपने इस फैसले से काफी दुखी नजर आए, क्योंकि मिलर ने ही चोट के बावजूद दिल्ली को जीत की दहलीज पर लाने का काम किया था.

वहीं, हर तरफ से हो रही आलोचनाओं के बीच अब पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने मिलर का बचाव किया है. सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “इसमें डेविड मिलर को दोष नहीं देना चाहिए. मिलर को भरोसा था कि वह आखिरी गेंद पर बड़ा हिट लगा सकता है. जैसा कि उसी ओवर में उसने ऐसा किया भी था. उसे भरोसा था कि वह ऐसा कर सकता है, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंद डाल दी. बस इतनी सी बात है.”

आखिरी गेंद पर रन आउट हुए थे कुलदीप

दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात के खिलाफ 2 गेंद पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी. स्ट्राइक मिलर के पास था. ओवर की 5वीं गेंद पर मिलर ने एक आसान सा सिंगल नहीं लिया. मिलर अगर 1 रन लेते तो स्कोर बरबार हो जाता. ऐसे में अंतिम गेंद पर कुलदीप के रनआउट होने से मैच सुपरओवर में जाता, लेकिन मिलर चाहते थे कि वह खुद मैच को खत्म करें.

5वीं गेंद पर सिंगल छोड़ने के बाद मिलर अंतिम गेंद को हिटन नहीं कर पाए, लेकिन इसके बावजूद कुलदीप के साथ मिलकर उन्होंने स्कोर को बराबर करने की कोशिश की जिसमें वह असफल रहे. अंतिम गेंद पर 1 रन लेने के की कोशिश में कुलदीप यादव को जोस बटलर ने चपलता दिखाते हुए रनआउट कर मैच को गुजरात की झोली डाल में दिया. इस तरह सीजन के लगातार दो मैच में जीत के बाद दिल्ली को पहली हार का सामना करना पड़ा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article