Last Updated:
Game Changer News : अमेरिका से गेमचेंजिंग खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि ईरान के साथ संपूर्ण समाधान पर बातचीत शुरू हो सकती है और युद्ध स्थायी रूप से खत्म हो सकता है. इसके बाद न सिर्फ सोने और चांदी में जारी तेज उछाल दिख रहा है, बल्कि शेयर और करेंसी बाजार में भी रौनक वापस आने का संकेत मिला है. इतना ही नहीं, कच्चे तेल और गैस की कीमतों में अचानक गिरावट आनी शुरू हो गई है.
ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों से शेयर, कमोडिटी और तेल बाजार पर असर दिख रहा.
नई दिल्ली. ईरान और इजराइल के बीच कई दिनों से जारी युद्ध के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे बाजार का पूरा गेम बदल गया है. ईरान युद्ध खत्म होने का संकेत मिलते ही जहां ऊंचाई की ओर बढ़ते क्रूड के दाम फिसलने शुरू हो गए हैं, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं, गिफ्ट निफ्टी ने आज ही 700 अंकों का उछाल दर्ज किया, जो शेयर बाजार में दोबारा रौनक लौटने का साफ संकेत है. डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट झेल चुकी भारतीय करेंसी में भी अब दोबारा पटरी पर आने की उम्मीद जगी है.
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच करीब 1 महीने से जारी युद्ध के बीच पहली बार पूर्ण युद्धविराम का संकेत मिला है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से Complete and Total Resolution यानी मामले के पूर्ण समाधान की बात कही जा रही है. इससे पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है, क्योंकि यह संकेत साफ इशारा करता है कि अब शायद युद्ध स्थायी रूप से रुक जाए, क्योंकि पर्दे के पीछे से चल रही रणनीति का असर दोनों पक्षों पर दिखना शुरू हो गया है. इस संकेत ने शेयर, तेल, करेंसी और कमोडिटी, इन चारों बाजारों में हलचल पैदा कर दी है.
शेयर बाजार में दिखा उछाल
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से युद्ध समाप्ति का संकेत मिलने के बाद शेयर बाजार में तेजी के साफ संकेत मिलने शुरू हो गए हैं. अमेरिकी शेयर बाजार में S&P 500 में 2.7% का उछाल दिख रहा है तो Nasdaq भी 2.6% की तेजी पर कारोबार कर करता दिखा, जबकि Dow Jones 2.7% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. अमेरिकी बाजार में आई तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है. गिफ्ट निफ्टी में अभी से ही 700 अंकों का उछाल दिख रहा, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के बड़े बेंचमार्क बीएसई और एनएसई पर भी तेजी दिखेगी.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें




