एक हाथ में छतरी, दूसरे में स्टेयरिंग! हिमाचल में चालक ने छाता पकड़कर चलाई खटारा HRTC बस, सवारियों की सुरक्षा पर सवाल

Date:


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश में बारिश में पहाड़ी रास्ते पर एचआरटीसी की बस की छत से पानी टपकने लगा, तो ड्राइवर ने एक हाथ में छाता लेकर बस चलाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो बनाने वाले यात्री ने बस का हाल बताया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिमाचल में रविवार को चंबा-होली रोड पर ड्राइवर बस के अंदर छाता पकड़े दिखा.

शिमला. बारिश में पहाड़ी रास्ते पर हिमाचल परिवहन की बस की छत से पानी टपकने लगा, तो ड्राइवर ने एक हाथ में छाता लेकर बस चलाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो बनाने वाले यात्री ने बताया कि यह घटना रविवार को चंबा-होली रोड पर हुई थी. वीडियो में ड्राइवर छाता पकड़े दिख रहा है, शायद खुद को पानी से बचाने के लिए. बस तीखे मोड़ से होली की तरफ जा रही थी.

यात्री ने आरोप लगाया कि दूर-दराज और आदिवासी इलाकों के लोग ऐसी खराब बसों में सफर करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ती है. उन्होंने कहा कि एचआरटीसी और सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए और नई, सुरक्षित बस सेवा शुरू करनी चाहिए. वीडियो में ड्राइवर का चेहरा नहीं दिख रहा है. इस मामले पर एचआरटीसी के अधिकारियों से बात नहीं हो पाई.

खबरों के मुताबिक, यह बस बैजनाथ-पथ्यार और होली के बीच चलती है, जो रोज सुबह करीब छह बजे चंबा से होली जाती है. रविवार को इलाके में तेज बारिश हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि छत से पानी टपकने, खिड़कियों के टूटने और बीच रास्ते में बस खराब होने जैसी समस्याओं के वीडियो पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं. कई लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ी लापरवाही है.


उधऱ, चंबा में बारिश के बीच छत्तरी लेकर बस चलाने वाले वायरल वीडियो का विधानसभा में उठा मामला और विधायक डॉ जनक राज बोले, चालक की कोई गलती है. बसों की हालत खराब है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related