एफडी भी पूरी तरह सेफ नहीं! बनाना चाहते हैं 100% सुरक्षित तो आज ही कर लें यह काम, वरना हाथ मलते रह जाएंगे आप

Date:


Last Updated:

FD Update : अगर आप भी यह सोचते हैं कि एफडी में निवेश करके अपने पैसों को सुरक्षित बना लिया है तो बड़ी भूल कर रहे हैं. एफडी में पैसे रखना सुरक्षित होता है लेकिन पूरी तरह नहीं. अगर आप 5 लाख से ज्‍यादा की रकम एक ही बैंक में रखते हैं और उस बैंक को कोई दिक्‍कत आती है तो गारंटी के तहत निवेश करने वालों को सिर्फ 5 लाख रुपये का ही बीमा लाभ मिलता है.

Zoom

बैंक में जमा एफडी पर बीमा की सुर‍क्षा गारंटी मिलती है.

नई दिल्‍ली. देश के ज्‍यादातर लोगों की तरह आपको भी यही लगता होगा कि एक बार बैंक में फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट यानी एफडी करा दिया तो पैसा पूरी तरह सुरक्षित हो गया. लेकिन, ऐसा नहीं है. सच्‍चाई इससे जरा दूर है, क्‍योंकि एफडी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती है और अगर आप इसे 100 फीसदी सेफ बनाना चाहते हैं तो कुछ चीजों पर ध्‍यान देना पड़ेगा. निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि बैंक में जमा आपका पैसा पूरी तरह सेफ कैसे होगा. एफडी भी इसी कैटेगरी में आती है, जिस पर रिटर्न तो गारंटी वाला मिलता है लेकिन इस पर जोखिम भी रहता है.

एफडी कराने वाले को भी ओवरकॉन्फिडेंस में नहीं आना चाहिए और अपने पैसों की सुरक्षा के लिए तत्‍काल कदम उठाने चाहिए. अगर आप भी अपनी गाढ़ी कमाई को एफडी में डालने जा रहे हैं तो कुछ बातों का जरूर ध्‍यान रखें. बिना सोचे-समझे अगर एफडी कराई तो निश्चित रूप से आप बहुत बड़ा जोखिम उठाने जा रहे हैं. इन पैसों को भले ही आप बैंक में रखने जा रहे हैं, लेकिन सावधानी नहीं बरती तो नुकसान भी हो जाएगा और आप हाथ मलते रह जाओगे.

एक बैंक में 5 लाख ही सुरक्षित
एफडी कराने वालों को यह बात हमेशा ध्‍यान में रखनी चाहिए कि बैंक में रखे आपके सिर्फ 5 लाख रुपये तक ही सुरक्षित हैं. डिपॉजिट इंश्‍योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन के तहत प्रति बैंक सिर्फ 5 लाख रुपये तक ही सुरक्षित माने जाते हैं. कुछ लोग इस बात को भूल जाते हैं. एक बैंक में रखी 5 लाख रुपये तक की रकम ही इस गारंटी के तहत सुरक्षित होती है. अगर बैंक में कोई दिक्‍कत आ जाए या डूब जाए तो सिर्फ 5 लाख तक की रकम पाने के ही हकदार होंगे. इस गारंटी में सेविंग अकाउंट, एफडी और अन्‍य सभी बैलेंस आते हैं. इसका मतलब है कि आपने अगर इन सभी तरीकों को मिलाकर भी 5 लाख से ज्‍यादा की रकम बैंक में डाली तो भी सिर्फ 5 लाख ही बीमा में कवर होंगे.

एक ही बैंक में न रखें पैसे
अपनी जमा पूंजी को एक ही बैंक में रखना आसान भले ही हो, लेकिन सुरक्षित बिलकुल नहीं. लिहाजा अगर आपको एफडी करानी हो या बचत खाते में पैसे जमा करने हों तो भी अलग-अलग बैंकों में करना चाहिए. कोशिश यही करें कि एक बैंक में 5 लाख से ज्‍यादा की रकम न जमा कराएं, ताकि किसी मुश्किल घड़ी में अगर बैंक पर कोई आंच भी आए तो भी आपका पैसा न डूबे. कई अकाउंट खोलना और संभालना मुश्किल भले ही हो, लेकिन जोखिम के समय यही आपकी सुरक्षा कर सकता है.

एफडी में भी नॉमिनी जरूर रखें
अगर आप एफडी कराने जा रहे तो एक बाद का ध्‍यान जरूर रखें कि उसमें नॉमिनी शामिल होना चाहिए. यही वजह गलती है, जो एफडी कराने वाले ज्‍यादातर लोग करते हैं. अगर एफडी कराने वाले पर कोई दिक्‍कत आती है तो बिना नॉमिनी के उनके परिवार वालों को रकम मिलने में परेशानी हो सकती है. लिहाजा बैंक में जमा हर रकम पर अपने नॉमिनी का नाम जरूर लिखवाना चाहिए.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related