एयर इंडिया का खरीदिए एयर टिकट, उज्बेकिस्तानी फ्लाइट में कीजिए मौज, जानें क्‍या है पूरा प्‍लान

Date:


होमताजा खबरदेश

एयर इंडिया का खरीदें टिकट, उज्बेकिस्तानी फ्लाइट में करें मौज, जानें प्‍लान

Last Updated:

Air India & Uzbekistan Airways Deal: एयर इंडिया और उज्‍बेकिस्‍तान एयरवेज के बीच कोडशेयर डील हुई है. इस डील के बाद भारत से उज्‍बेकिस्‍तान के बीच सफर करने वाले पैसेंजर उज्‍बेकी फ्लाइट से सफर कर सकेंगे. दोनों एयरलाइन के बीच हुई यह डील 20 मार्च से प्रभावी हो चुकी है.

Zoom

एयर इंडिया और उज्‍बेकिस्‍तान एयरवेज के बीच कोड शेयर एग्रीमेंट हुआ है. (एआई एमेज)

Air India & Uzbekistan Airways Deal: एयर इंडिया की टिकट पर अब आप उज्‍बेकिस्‍तानी फ्लाइट का मजा ले सकते हैं. जी हां, एयर इंडिया और उज्‍बेकिस्‍तान एयरवेज के बीच एक डील हुई है. इस डील के तहत अब दोनों एयरलाइन एक दूसरे का फ्लाइट कोड इस्‍तेमाल कर सकेंगे. वहीं, दोनों एयरलाइन के बीच हुई इस डील का डबल मजा सीधे पैसेंजर्स को मिलेगा. यानी टिकट एयर इंडिया की और सफर उज्‍बेकिस्‍तान एयरवेज के साथ. इस नई व्‍यवस्‍था से पैसेंजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी, आसान ट्रांजिट और झंझट-फ्री ट्रैवल एक्‍सपीरियंस भी मिल सकेगा.

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, इस कोडशेयर एग्रीमेंट के तहत एयर इंडिया ने उजबेकिस्तान एयरवेज की भारत-उजबेकिस्तान फ्लाइट्स पर अपना AI कोड इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया है. इसके तहत, अब उज्‍बेकिसतान एयरवेज की दिल्ली-ताशकंद, मुंबई-ताशकंद और गोवा-ताशकंद फ्लाइट एयर इंडिया के AI कोड से ऑपरेट होगी. यानी अब आप एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करेंगे, लेकिन फ्लाइट उजबेकिस्तान एयरवेज की होगी. दोनों एयरलाइंस के बीच हुई इस डील का सबसे बड़ा फायदा पैसेंजर्स को ‘सीमलेस ट्रैवल’ के रूप में मिलेगा.

  1. एयरलाइंस के अनुसार, इस डील का सबसे अधिक फायदा ट्रांजिट पैसेंजर्स को मिलेगा. अब वे एक ही टिकट पर पूरी यात्रा बुक हो जाएगी और बैगेज भी फाइनल डेस्टिनेशन तक सीधे चेक-इन हो जाएगा.
  2. यानी अब उन्‍हें बार बार बैगेज रिक्‍लेम और दोबारा चेक-इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस डील का फायदा उन पैसेंजर्स को भी मिलेगा, जो बिजनेस या मल्टी-सिटी ट्रिप पर जाते हैं.
  3. एयरलाइन के अनुसार, पैसेंजर्स के लिए अब सिर्फ ताशकंद ही नहीं, बल्कि इस डील के जरिए उजबेकिस्तान के कई खूबसूरत शहरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा.
  4. इंटरलाइन पार्टनरशिप के तहत पैसेंजर्स ताशकंद से बुखारा, समरकंद, फर्गाना, नमंगन, उरगेन्च, नूकुस और तेरमेज जैसे शहरों तक आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट ले सकते हैं.
  5. ये सभी शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत, सिल्क रूट कनेक्शन और शानदार आर्किटेक्चर के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं.

एयर इंडिया के ग्लोबल नेटवर्क एक्‍सपेंशन की दिशा में यह डील काफी अहम साबित होगी. ताशकंद तेजी से उभरता हुआ ट्रैवल डेस्टिनेशन है. यहां के पर्यटक स्‍थल और सांस्‍कृति धरोहर हमेशा से टूरिस्‍ट के बीच आकर्षण का केंद्र रहे हैं. कोडशेयर की इस डील से पैसेंजर्स को बेहतर विकल्प और बेहतर सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, भारत और सेंट्रल एशिया के बीच एयर कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. – निपुण अग्रवाल, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, एयर इंडिया

सभी प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध हैं कोडशेयर फ्लाइट्स

एयर इंडिया के अनुसार, टिकट बुकिंग की बात करें तो कोडशेयर फ्लाइट्स अब सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. पैसेंजर्स एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ट्रैवल एजेंट्स के जरिए आसानी से बुकिंग कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related