एयर इंडिया की जितनी मंहगी हुई टिकट, उतने में आराम से घूम आएंगे बैंकॉक, जानें किस रूट पर कितना बढ़ा किराया

Date:


होमताजा खबरदेश

एयर इंडिया की जितनी मंहगी हुई एयर टिकट, उतने में आराम से घूम आएंगे बैंकॉक

Last Updated:

एयर इंडिया ने बढ़ती जेट फ्यूल कीमतों के चलते 8 अप्रैल 2026 से फ्यूल सरचार्ज में इजाफा कर दिया है, जिससे डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स महंगी हो गई हैं. कई रूट्स पर किराया इतना बढ़ गया है कि उसी बजट में बैंकॉक जैसी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान आराम से कर आएंगे.

Zoom

एयर इंडिया ने फ्यूल सरचार्ज में 26 हजार रुपए तक की बढ़ोत्‍तरी की है.

Air India Airfare Hike: अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते मिडिल ईस्‍ट में जारी तनाव का असर अब एयर फेयर पर भी दिखना शुरू हो गया है. इंडिगो एयरलाइन के बाद अब एयर इंडिया ने भी अपने एयर फेयर में भारी भरकम बढ़ोत्‍तरी कर दी है. एयर इंडिया के इंटरनेशनल रूट्स पर यह बढ़ोत्‍तरी इतनी है कि आप आराम से बैकॉक ट्रिप कर आएं. जी हां, एयर इंडिया अपने बढ़े हुए एयर फेयर 8 अप्रैल 2026 की मध्‍य रात्रि से लागू करने जा रहा है. एयर फेयर में हुई यह बढ़ोत्‍तरी दूरी और रीजन के हिसाब से सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लागू होगी.

घरेलू फ्लाइट्स में कितना बढ़ा एयर फेयर
एयर इंडिया ने दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज तय किया है. डोमेस्टिक सेक्‍टर में न्‍यूनतम 299 रुपए और अधिकतम 899 रुपए की बढोत्‍तरी की गई है. यानी आज रात से आपकी डोमेस्टिक फ्लाइट की टिकट 299 रुपए से लेकर 899 रुपए तक मंहगी हो जाएगी.

दूरी फ्यूल सरचार्ज
0–500 किमी ₹299
501–1000 किमी ₹399
1001–1500 किमी ₹549
1501–2000 किमी ₹749
2000 किमी से ज्यादा ₹899

अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए चुकानी होगी मोटी कीमत
एयर इंडिया ने अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकट में भारी भरकम बढ़ोत्‍तरी की है. एयरलाइन ने सबसे कम 25 यूएस डॉलर की बढोत्‍तरी साउथ एशिया जाने वाली फ्लाइट्स में की है. वहीं, नार्थ अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट्स में यह बढ़ोत्‍तरी करीब 280 अमेरिकी डॉलर की है.

रीजन (Region) फ्यूज सरचार्ज (USD) फ्यूल सरचार्ज (रुपए)
साउथ एशिया (SAARC) $24 ₹2231
मिडिल ईस्ट $50 ₹4648
दक्षिण-पूर्व एशिया $100 ₹9297
सिंगापुर $60 ₹5578
अफ्रीका $130 ₹12086
यूरोप $205 ₹19058
नॉर्थ अमेरिका/ऑस्ट्रेलिया $280 ₹26031

पहले बुक किए टिकट पर कोई असर नहीं
एयर इंडिया ने साफ किया है कि 8 अप्रैल से पहले बुक किए गए टिकटों पर नया फ्यूल सरचार्ज लागू नहीं होगा. अगर पैसेंजर अपनी फ्लाइट की डेट या रूट बदलते हैं तो उन्हें नया किराया देना पड़ सकता है. एयर इंडिया ने यह भी कहा है कि फ्यूल प्राइस में उतार-चढ़ाव के हिसाब से सरचार्ज की समीक्षा समय-समय पर की जाएगी. यानी अगर तेल के दाम और बढ़ते हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी हवाई यात्रा और महंगी हो सकती है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related