Last Updated:
कटरा में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. सौवेनियर शॉप के उद्घाटन के दौरान जूते उतारने को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई, जिससे स्थानीय लोग और श्रद्धालु आहत हो गए. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.
माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ के बिगड़े बोल ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को नाराज कर दिया है. (फाइल फोटो)
Mata Vaishno Devi Shrine Board: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ कुछ ऐसा बोल गए, जिसको लेकर अब जमकर बवाल मचा हुआ है. जी हां, सीईओ के बोल से आहत स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इसे आस्था पर चोट बताई है. साथ ही, इस घटना के बाद कटरा में सीआईओ को लेकर लोगों की नाराजगी भी खुलकर सामने आने लगी है. लोगों का साफ कहना है कि यदि धार्मिक संस्थानों के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को परंपराओं के सम्मान की अपेक्षा की जाती है.
दरअसल, यह पूरा मामला श्राइन बोर्ड के ही सौवेनियर शॉप के उद्घाटन से जुड़ा है. श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य को इस सौवेनियर शॉप के उद्घाटन के लिए बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया था. उद्घाटन से पहले शॉप पर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम भी था. पूर्जा-अर्चना के लिए जैसे ही पंडित ने सीईओ से जूते उतारने के लिए कहा तो वह विफर पड़े. गुस्से में वह कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी अपेक्षा वहां मौजूद कोई शख्स नहीं कर सकता था.
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जूते उतारने की बात से नाराज सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि ‘इसी वजह से वह ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल नहीं होते हैं.’ सीईओ की इन बातों को सुन मौके पर मौजूद हर शख्स स्तब्ध रहा गया. सीईओ के इस व्यवहार पर लोगों ने यहां तक कहना शुरू कर दिया कि श्राइन बोर्ड के इतने महत्वपूर्ण पद पर बैठे पदाधिकारी का धार्मिक अनुष्ठान को लेकर यह रवैया काफी आघात पहुंचाने वाला है. वहीं, इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायल होना शुरू हो गया है.
कौन हैं सीईओ सचिन कुमार वैश्य
आपको बता दें कि श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी है. 2015 में आईएएस बने सचिन कुमार वैश्य ने अगस्त 2025 में श्राइन बोर्ड के सीईओ का पदभार संभाला था. इससे पहले वह जम्मू के उपायुक्त भी रह चुके हैं. सचिन कुमार वैश्य मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ जिले के रहने वाले हैं.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें




