Last Updated:
गंगा सप्तमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें मां गंगा की पूजा और स्नान का विशेष महत्व होता है. जानें 2026 में गंगा सप्तमी कब है, स्नान का शुभ समय क्या है और पितृ तर्पण कैसे करें.
अयोध्या: सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का पर्व बहुत ही अत्यंत और पवित्र माना जाता है, जिसे प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन धरती पर मां गंगा आई थीं. इसी दिन को गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है. ऐसी स्थिति में चलिए जानते हैं कब है गंगा सप्तमी, क्या है शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या करना चाहिए.
पितरों को शांति
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 22 अप्रैल को रात्रि 10:49 से शुरू हो रही है, जिसका समापन 23 अप्रैल को रात्रि 8:49 पर समाप्त होगा. सनातन धर्म में उदयातिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसी स्थिति में 23 अप्रैल को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक दृष्टि से यह दिन पितरों के उद्धार के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि नहीं गंगा में स्नान करके तर्पण और दान करने से पितरों को शांति प्राप्त होती है तथा पितृ दोष से मुक्ति भी मिलती है.
गंगा सप्तमी के दिन पूजा-विधि
गंगा सप्तमी के दिन विशेष रूप से मां गंगा की विधि विधान पूर्वक पूजा-आराधना चाहिए. इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए. दान पुण्य करना चाहिए. ऐसा करने से समस्त पापों से मुक्ति भी मिलती है और सभी मनोकामना पूरी होती हैं. स्कंद पुराण और पद्म पुराण में भी इस दिन बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर गंगा में स्नान करता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति भी होती है.
गंगा सप्तमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. अगर आप घर पर स्नान कर रहे हैं, तो संभव हो स्नान करने वाले जल में थोड़ा सा गंगाजल डालकर ही स्नान करें. इसके बाद मां गंगा की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. उन्हें फूल दीप अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा पितरों की शांति के लिए तर्पण करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. शाम के समय गंगा किनारे अथवा घर में ही दीपदान करना आध्यात्मिक शांति और पुण्य को बढ़ाता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें





