कहीं बारिश तो कहीं खिली रहेगी धूप, यूपी में अब कब यूटर्न लेगा मौसम.. जानिए IMD का अपडेट

Date:


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और वज्रपात का दौर बीते 48 घण्टों से लगातार जारी है. इस बीच फिर भारतीय मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग से मिले अपडेट के मुताबिक, रविवार (5 अप्रैल) को प्रदेश में कहीं बादलों की आवाजाही तो कहीं धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग का अनुमान है अगले 48 घण्टे में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 5 अप्रैल को  यूपी के पूर्वी संभाग के कई जिलों में काले बादलों के आवाजाही के बीच मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर भी 20 जिलों में देखने को मिल सकता है. वहीं आज पश्चिमी यूपी मौसम साफ रहने वाला है. इस दौरान धूप भी खिली होगी. वहीं 6 अप्रैल को मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. 7 अप्रैल से फिर प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी.

इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुमान है रविवार को गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, मऊ, बलिया, गाजीपुर,आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर,सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर और आस पास के जिलों में काले बादलों के आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है.

यहां आसमान होगा साफ

वहीं प्रयागराज,चित्रकुट,कानपुर,झांसी,औरया,बहराइच,  बलरामपुर, बांदा, इटावा, मैनपुरी, फरुखाबाद, फतेहपुर, जालौन, कन्नौज, कौशाम्बी, ललितपुर, रायबरेली उन्नाव और आसपास के इलाकों में आसमान साफ होगा.इस दौरान धूप भी खिली रहेगी.

लखनऊ में छिटपुट बादल,नोएडा में आसमान होगा साफ

रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के छिटपुट बादल नजर आ सकतें है.हालांकि आज दिन चढ़ने के साथ यहां धूप भी खिली रहेगी.मौसम विभाग का अनुमान है आज यहां न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.वहीं नोएडा की करें तो आज वहां आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी.अनुमान है आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

48 घण्टे बाद फिर बदलेगा मौसम
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 48 घण्टे बाद प्रदेश में फिर बादलों की परेड आसमान में देखने को मिलेगा.इस दौरान फिर पूरे यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related