कांग्रेस के गौरव गोगोई और प्रद्युत बोरदोलोई का लोकसभा से इस्तीफा, असम विधानसभा चुनाव में आजमाएंगे भाग्य?

Date:


गुवाहाटी: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि वह असम विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाएंगे. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई को कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट कर रही है. इसके अलावा असम से ही आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. दोनों नेताओं ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. लोकसभा सचिवालय ने इस बात की पुष्टि की है.

गौरव गोगाई को CM चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट कर रही कांग्रेस 

असम में अगले मुख्यमंत्री को लेकर जनता की पसंद पर किए गए एक सर्वे में दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के हिमंता बिस्वा सरमा सबसे आगे नजर आ रहे हैं, जिन्हें 48% लोगों की पसंद मिली है. वहीं, कांग्रेस के गौरव गोगोई को 37.7% समर्थन प्राप्त हुआ है, जिससे मुकाबला सीधा और कड़ा दिखाई दे रहा है. अन्य नेताओं में एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल और रायजोर दल के अखिल गोगोई को 2-2% लोगों का समर्थन मिला है. इसके अलावा, 4.5% लोगों ने अन्य विकल्प चुने, जबकि 5.8% लोग अब भी कोई स्पष्ट राय नहीं दे पाए. कुल मिलाकर, सर्वे में हिमंता बिस्वा सरमा बढ़त में दिख रहे हैं, लेकिन मुकाबला अभी खुला हुआ है.

लोकसभा में कांग्रेस ने खोया मजबूत वक्ता

गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के एक मजबूत वक्त का रोल निभाते रहे हैं. महंगाई, एसआईआर, ऑपरेशन सिंदूर जैसे जरूरी मुद्दों पर गौरव गोगोई सदन के अंदर मजबूती से कांग्रेस का पक्ष रखते रहे हैं. अब जब उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो कांग्रेस को सदन में एक वक्ता के रूप में गौरव गोगोई की कमी जरूर खलेगी.

प्रद्युत बोरदोलोई पहले बीजेपी में गए, सांसदी छोड़ी

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. दल बदल कानून के तहत उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी प्रद्युत बोरदोलोई को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाती है या उपचुनाव में एक बार फिर लोकसभा का चुनाव लड़ाती है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई असम के चर्चित राजनेता हैं. वह 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में नागांव लोकसभा सीट से जीते थे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related