Last Updated:
Amit Shah Rally on Assma Elections 2026 : असम के चुनावी रण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खराब मौसम की बाधाओं को पार करते हुए जनसभा को संबोधित किया. हेलीकॉप्टर न उड़ पाने के कारण देरी से पहुंचे शाह ने जनता के अडिग उत्साह को देख दावा किया कि असम में भाजपा की हैट्रिक तय है. शाह ने असम के शोणितपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने उग्रवाद का अंत किया है और 10,000 से अधिक युवाओं ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है.
अमित शाह का असम में कांग्रेस पर बड़ा हमला.
असम चुनाव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के शोणितपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की बदली हुई सुरक्षा स्थिति का खाका पेश किया. 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार तेज करते हुए शाह ने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में असम पूरी तरह से उग्रवाद और आतंकवाद के चंगुल से मुक्त हो चुका है. उन्होंने कांग्रेस के पिछले शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय असम की पहचान ‘बम धमाकों’ और ‘गोलीबारी’ से होती थी. लेकिन भाजपा राज में असम की पहचान देश की उन्नत होने वाली राज्यों में होने लगी है.
असम विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के तहत रविवार को अमित शाह ने राज्य में कई महत्वपूर्ण रैलियों को संबोधित किया. हालांकि, खराब मौसम के कारण उनके सफर में काफी बाधाएं आईं, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भारी भीड़ ने शाह का जोश और बढ़ा दिया. ढे़कियाजुली में आयोजित विशाल जनसभा में जैसे ही अमित शाह मंच पर पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले जनता से अपनी देरी के लिए माफी मांगी.
गृह मंत्री ने मंच से भावुक होते हुए कहा, ‘मैं आप सभी से तहे दिल से माफी मांगता हूं. खराब मौसम के कारण मेरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसकी वजह से मुझे यहां पहुंचने में करीब दो घंटे की देरी हुई. रास्ते भर मैं अशोक जी प्रदेश भाजपा नेता से फोन पर पूछ रहा था कि क्या लोग अभी भी वहां मौजूद हैं? मुझे बताया गया कि मैदान की एक भी कुर्सी खाली नहीं है और लोग सड़कों के किनारे तक बैठे हुए हैं. आप सभी का यह धैर्य और प्यार मेरे लिए अनमोल है.’
VIDEO | Sonitpur, Assam: Union Home Minister Amit Shah addresses an election rally and says, “I sincerely apologise to all of you as my helicopter could not take off due to weather conditions, and I am nearly two hours late. On the way, I kept asking Ashok ji whether the… pic.twitter.com/9krsWcvUk0





