Last Updated:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मैच के दौरान चोट लगी. मुंबई इंडियंस की रन चेज के दौरान उनकी जगह जैकब बेथेल ने फील्डिंग की.आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मुझे अभी नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं.”
विराट कोहली की चोट पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने दिया अपडेट
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 240/3 का बड़ा स्कोर बनाने के बाद बड़ा झटका लगा. पूर्व RCB कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस की रन चेज के दौरान मैदान पर नहीं दिखे. कमेंटेटर साइमन डूल ने बताया कि उन्हें टखने में चोट लग गई थी. RCB ने इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया. मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार और ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भरोसा दिलाया कि कोहली ठीक हो जाएंगे. दोनों को चोट की गंभीरता के बारे में पक्की जानकारी नहीं थी.
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मुझे अभी नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं.”
वहीं ऑलराउंडर क्रुणाल ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने अभी फिजियो से बात नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे. चिंता की कोई बात नहीं है.”
रोहित शर्मा और विराट कोहली आईपीएल मैच के दौरान हुए चोटिल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली ने फिल सॉल्ट के साथ 120 रन की ओपनिंग साझेदारी में अहम भूमिका निभाई और दूसरे छोर को थामे रखा. सॉल्ट ने 36 गेंद में 78 रन की पारी में छह छक्के और छह चौके लगाए. विराट कोहली ने 38 गेंद में 50 रन बनाए. उनको मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में आउट किया. मुंबई इंडियंस की रन चेज के दौरान कोहली की जगह जैकब बेथेल ने फील्डिंग की.
रोहित रिटायर्ड हर्ट
मुंबई इंडियंस के खेमे में भी उनके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को चोट की चिंता बढ़ा दी. पांचवें ओवर के बाद उन्हें मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा. हैमस्ट्रिंग में परेशानी के चलते ओपनर छठे ओवर की दूसरी गेंद के बाद मैदान से बाहर चले गए. उन्होंने 13 गेंद में 19 रन बनाए और इसके बाद रन चेज में दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे.
कोहली और रोहित का अगला मैच
विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को अपनी-अपनी चोट से उबरने के लिए कुछ दिन का समय मिलेगा. RCB का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को अपने घर में पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ेगी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें


