बीकानेर के होनहार छात्र भुवन छंगाणी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने 600 में से 595 अंक प्राप्त किए, जिसमें साइंस, गणित और संस्कृत में 100-100 अंक शामिल हैं. उनकी इस शानदार सफलता से पूरे शहर में खुशी का माहौल है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साधारण परिवार से आने वाले भुवन के पिता किराना व्यवसायी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. भुवन का सपना आगे चलकर IIT में प्रवेश लेकर इंजीनियर बनने का है. उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है.




