Cultivation of the Manya Variety of Green Chilies: रामपुर के एक किसान मान्या किस्म की हरी मिर्च की खेती से अच्छी कमाई कर रहे है. उन्होंने करीब 5 बीघा जमीन में मिर्च लगाई है और लगभग 75 हजार रुपये की लागत आई है. किसान के अनुसार यह किस्म कम समय में तैयार हो जाती है और रोपाई के करीब दो महीने बाद तुड़ाई शुरू हो जाती है. इसके बाद हर 8-10 दिन में उत्पादन मिलता रहता है. जिससे लगातार आमदनी होती है. एक बार की तुड़ाई में 20 से 25 क्विंटल तक मिर्च निकलती है. फिलहाल बाजार में कीमत करीब 100 रुपये प्रति किलो मिल रही है. मिर्च दिल्ली समेत कई मंडियों में भेजी जा रही है. जुलाई तक तुड़ाई जारी रहने की उम्मीद है. ऐसे में 5 बीघा से चार से पांच लाख रुपये तक मुनाफा मिलने की संभावना है. जिससे किसान उन्नत किस्मों की ओर आकर्षित हो रहे है.




