Cultivation of Green Vegetables: बाराबंकी जिले में किसान अब पारंपरिक फसलों से हटकर हरी सब्जियों की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे है. बडेल गांव के युवा किसान पंकज मौर्या ने फूलगोभी की खेती से अच्छी आमदनी हासिल की है. वे करीब दो बीघे में फूलगोभी उगाते है और एक फसल से 40 से 50 हजार रुपये तक मुनाफा कमा रहे है. पंकज बताते है कि एक बीघे में लागत लगभग 4 से 5 हजार रुपये आती है, जबकि बाजार में फूलगोभी 20 से 25 रुपये प्रति पीस बिक रही है. इसकी मांग साल भर बनी रहती है. जिससे आय स्थिर रहती है. खेती के लिए पहले नर्सरी तैयार की जाती है, फिर खेत की जुताई कर गोबर खाद डालकर पौध रोपाई की जाती है. रोपाई के 40 से 50 दिनों में फसल तैयार हो जाती है. जिससे कम समय में अच्छा लाभ मिलता है.





