8.2 C
Munich

कुशीनगर में कार सवार ने 8 लोगों को मारी टक्कर, बरेली में मिली युवक की लाश

Must read


UP News Hindi LIVE: उत्तर प्रदेश में हो रही हलचल, नेताओं के बयान, पुलिस कार्रवाई, बड़े फैसले और जनता से जुड़े मुद्दों की हर जानकारी आपको तुरंत और सटीक रूप में यहां उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी जरूरी अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएंगी. यह लाइव कॉपी उन लोगों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहते हैं और पल-पल की खबर से अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए अगर आप भी सूबे की हर खबर सबसे पहले और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो इस लाइव अपडेट के साथ लगातार जुड़े रहें.

रोटोमैक घोटाले में कारोबारी राजेश बोथरा को जमानत
रोटोमैक घोटाले में कारोबारी राजेश बोथरा को हाईकोर्ट से मिली जमानत. हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई लंबी चलने की संभावना है और हालातों को देखते हुए आरोपी को जमानत का लाभ दिया जाना उचित है. ये मामला सीबीआई ने दर्ज किया था. रोटोमैक एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमोटर्स पर बैंक से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप है. एफआईआर के मुताबिक कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों, गलत बिल ऑफ लैंडिंग और बनावटी लेनदेन के जरिए बैंक से क्रेडिट की सुविधा हासिल की बाद में भुगतान नहीं किया. इस संबंध में वर्ष 2020 में एफआईआर दर्ज की गई थी.

बरेली में खंडहरनुमा घर में युवक की मिली लाश
बरेली जिले में 25 वर्षीय युवक का खंडहर नुमा बंद घर से शव बरामद. युवक की पहचान अमन अहमद के रूप में हुई है. अमन के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले. परिजनों ने अमन के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. थाना कोतवाली इलाके में चौपला रोड का मामला.

कुशीनगर में कार ने 8 लोगों को मारी टक्कर
कुशीनगर जिले में अनियंत्रित कार ने मोटर साइकिल. साइकिल सवार व पैदल राहगीरों को रौंदा. हादसे में आठ लोग घायल. सात को किया गया जिला अस्पताल रेफर. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती. गुसाईं भीड़ ने कार को किया क्षतिग्रस्त चालक को भी पीटा. कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी मुख्य चौराहे की घटना.

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज जिले में सिटी जोन के करेली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्तियों ने मारी गोली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती. घायल मोहम्मद इरफान की एस आर एन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत. मृतक मोहम्मद इरफान की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है. मृतक मोहम्मद इरफान प्रॉपर्टी का काम करता है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि उसका प्रॉपर्टी के काम को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है. डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं. पुलिस हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है. करेली थाना क्षेत्र के गौस नगर के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास मारी गई गोली. डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य और एडीसीपी सिटी राजकुमार मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है.

सौतेली मां ने बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला
बुलंदशहर जिले में पहासू में सौतेली मां ने बच्ची की पीट-पीटकर हत्या की. मामूली बात पर ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई की गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया, पुलिस मौके पर. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया, वैधानिक कार्रवाई में जुटी पुलिस. थाना पहासू क्षेत्र के गांव सुरजावली में हुई हृदयविदारक घटना.

विधायक राजीव कुमार सिंह का हुआ एक्सीडेंट
बदायूं जनपद के दातागंज से विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया की कार से हुआ एक्सीडेंट. फॉर्च्यूनर कार गंगा एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराई. फॉर्च्यूनर कार हुई छतिग्रस्त. लखनऊ से बदायूं लौटते समय हुआ हादसा. गंगा एक्सप्रेसवे अभी शुरू नहीं हुआ है. कुछ दिनों पहले गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं में हुए एक्सीडेंट में गई थी दो व्यापारियों की जान. हरदोई जनपद के सवायजपुर थाना क्षेत्र की घटना.

शाहजहांपुर में विकास भवन में लगी भीषण आग
शाहजहांपुर जिले में विकास भवन में भीषण आग लगी. मनरेगा विभाग के दफ्तर से आग लगी. कई विभाग आग की चपेट में आए. विकास भवन में मौजूद अधिकारी कर्मचारी दफ्तरों से निकालकर भागे. सीडीओ समेत तमाम अधिकारी विकास भवन में मौजूद थे. महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हुए. शाहजहांपुर में समाज कल्याण विभाग विकलांग कल्याण विभाग मनरेगा में बड़ी-बड़ी महत्वपूर्ण जांच लंबित हैं. शाहजहांपुर का समाज कल्याण विभाग भ्रष्टाचार को लेकर बेहद सुर्खियों में रहा है. दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विकास भवन का मामला.

प्रेमिका के लिए हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक
अम्बेडकरनगर जिले में हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक. प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा प्रेमी. बिजली के पोल पर हाई वोल्टेज ड्रामा जारी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस. युवक को उतारने की कोशिश में जुटा प्रशासन. प्रेमिका को भी मौके पर बुलाया गया. समझाने के बावजूद नीचे नहीं उतरा युवक. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी.

उन्नाव में सड़क हादसा, दो की मौत
उन्नाव जिले में दो बाइकों में जोरदार टक्कर, 2 की मौत, एक घायल. उन्नाव-पुरवा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार दो बाइकों में सीधी भिड़ंत. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर PM को भेजा , घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. दही थाना क्षेत्र में दरोगा खेड़ा के पास हुआ हादसा.

महोबा में कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
महोबा जिले में कर्ज और फसल बर्बादी से परेशान वृद्धि किसान जहर खाकर की आत्महत्या. 75 बर्षीय किसान के परिजनों ने सरकार से मुआवजा व राहत की उठाई मांग. 08 एकड़ की फसल नष्ट होने से गहरे तनाव में चल रहे बुजुर्ग किसान उमाशंकर. बैंकों का 10 लाख रुपये का था कर्ज. महोबकंठ थाना क्षेत्र के गडोरा गांव की घटना.

बदायूं में एचपीसीएल हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर
बदायूं जिले में एचपीसीएल हत्याकांड के आरोपी 25 हजार के इनामीया केशव सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण. 12 मार्च को अजय प्रताप और साथियों ने मिलकर hpcl के मुख्य प्रबंधक और उप प्रबंधक की हुई थी हत्याएं. सुधीर गुप्ता मुख्य प्रबंधक और हर्षित मिश्रा उप प्रबंधक की गई थी हत्याएं. 25 हजार के इनामी केशव और उसके भाई चंद्रशेखर ने पूर्व के मामले में किया सरेंडर. एसएसपी बदायूं ने अभय प्रताप और केशव पर किया था 25 – 25 हजार का इनाम घोषित. पुलिस की जांच में अभय प्रताप सिंह और केशव प्रताप सिंह का नाम सामने आया था. ईनाम घोषित होने के बाद पुलिस कर रही थी तलाश , मगर पुलिस बाहर और कोर्ट में ढूंढने में लगी रही सीजेएम कोर्ट में कर दिया सरेंडर.

आगरा में 2 कारोबारियों से 1 करोड़ की ठगी
आगरा में 2 कारोबारियों से हुई 1.07 करोड़ की ठगी. मोटे मुनाफे का लालच देकर की गई ठगी. सोशल मीडिया के जरिए सानिया जोशी नाम की महिला ने कारोबारियों को फंसाया. 610 वर्कलोज स्मार्ट स्टॉक पिक्स” नाम के वॉट्सएप ग्रुप से जोड़ा ताजगंज के कारोबारी से 57.55 लाख की ठगी. पिनाहट के अन्य कारोबारी से 45.52 लाख की करी ठगी. अलग अलग खातों में जमा कराई गई ठगी की रकम. मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज. अब ठगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस.

सुल्तानपुर में शोहदों पर मारपीट व बदसलूकी का आरोप
सुलतानपुर जिले में मिशन शक्ति का लगातार प्रोग्राम शोहदों पर नही कोई असर. श्याम नगर मैदान में अभ्यास के दौरान महिला से बदसलूकी. खिलाड़ियों से दबंगों ने की बदसलूकी और मारपीट. झालापुर निवासी मोनू, गोलू, करन और आकाश पर शराब पीकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप. ​पीड़ितों का दावा है कि 112 डायल करने के बाद पुलिस ने उन्हें घंटों चौकी पर बैठाया. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. डरे हुए दर्जनों खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर. आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है. थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला.

लखनऊ में 50 हजार का इनामी शाहरुख गिरफ्तार
लखनऊ में 50 हज़ार का इनामी शाहरुख उर्फ इमरान गिरफ्तार. ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह का सरगना है दिल्ली का शाहरुख उर्फ इमरान. इमरान पहले ऑटो चलाने और घरेलू सामान की डिलीवरी का काम करता था. इसी दौरान दिल्ली मंगोलपुरी की सोनिया उर्फ सुनीता से इमरान की जान पहचान हुई. सोनिया ने प्रतिदिन दो हज़ार रुपए के हिसाब से इमरान का ऑटो बुक कर लिया था. साल 2025 में सोनिया ने इमरान को अपने साथ बच्चों को अगवा करने वाले गैंग से जोड़ लिया. लालच में आकर इमरान ने गैंग की कमान संभाल ली. एक बच्चे के अपहरण के मामले में हरदोई पुलिस ने इस गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद से शाहरुख उर्फ इमरान फरार चल रहा था. 50 हज़ार का इनामी होने के चलते एसटीएफ इमरान की तलाश में जुट गई थी. एसटीएफ ने हरदोई से की गिरफ्तारी.

बीएचयू हॉस्टल के कमरे में दारोगा ने घुसकर छात्र को पीटा
BHU के हॉस्टल के कमरे में दारोगा ने की छात्र की पिटाई. भाई के साथ मिलकर दारोगा ने की पिटाई. हथियार से छात्र पर हमला करने का आरोप. विश्वविद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप. पीड़ित छात्र ने की प्रॉक्टोरियल से की शिकायत. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा. कानपुर देहात में तैनात है आरोपी दारोगा मनोज कुमार. दारोगा समेत तीन पर लंका पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा. BHU के चाणक्य छात्रावास का मामला.

इटावा में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी
इटावा जिले में अनजान युवक ने रेल गाड़ी से कट कर जान दी. जान देने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है. 30 साल के युवक ने रेलगाड़ी से कट कर जान दी. डीसीडीएफ रेलवे ट्रैक पर जान दी. स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा. इटावा जिले के वैदपुरा इलाके की घटना.

शराब के नशे में युवक ने ऑटो में लगाई आग
औरैया जिले में शराब के नशे में युवक ने ऑटो में लगाई आग. युवक आशीष उर्फ छोटू पांडेय के ऑटो में लगी आग. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. युवक ऑटो चला कर परिवार का भरण-पोषण करता है. आग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी. फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ेना गांव में ऑटो अचानक आग की लपटों में.

सोनभद्र में संदिग्ध हालत में युवक की मिली लाश
सोनभद्र जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला एक व्यक्ति का शव. सूचना मिलते ही मौके पर जुटी लोगों की भीड़. मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम. शव कब्जे में लेकर परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी. घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बनकरा गांव का मामला.

दरवाजे पर भैंस आने से बढ़ा विवाद, एक की हत्या
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दरवाजे पर भैंस जाने एक व्यक्ति को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें पाली पैकोलिया गांव में भैंस के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने गुस्से में आकर ईंट से हमला कर दिया,इस हमले में तिलकराम गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए गौर अस्पताल ले गए,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गाजियाबाद में शादी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन
गाजियाबाद जिले में बैंक्विट हॉल में हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित बैंक्विट हॉल के बताए जा रहे है वायरल वीडियो. इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आए है। जांच की जा रही है कि कब और कहा का मामला है. जांच के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

प्रतापगढ़ में विजिलेंस टीम का एक्शन
प्रतापगढ़ जिले में विजिलेंस टीम प्रयागराज की बड़ी कार्रवाई. 50 हजार घूस लेते हुए बीपीएम अमित मिश्रा गिरफ्तार. स्वीपर भर्ती के नाम पर पीड़ित से डेढ़ लाख की मांगी जा रही थी घूस. ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अमित मिश्रा को गिरफ्तार कर प्रयागराज ले गई टीम. विजिलेंस टीम की कार्रवाई से सीएचसी बाघराय में मचा हड़कंप. 50 हजार रुपए घूस लेते हुए की गई है गिरफ्तारी. बाघराय सीएचसी का मामला.

सुल्तानपुर में दबंगों ने महिला को घसीटकर पीटा
सुल्तानपुर जिले में दबंगों ने सरेआम महिला को जमीन पर घसीटकर पीटा. पीड़िता का आरोप पुलिस ने बदल दी मूल तहरीर. प्रधान और उसके गुर्गों पर लगा महिला को निर्वस्त्र करने का आरोप. ​SP से न्याय की गुहार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो. भ्रष्टाचार की शिकायत करना पड़ा भारी. घर में घुसकर पूरे परिवार को लहूलुहान किया. पूरा मामला थाना कादीपुर क्षेत्र का है.

बरेली में बुलडोजर कार्रवाई का असर, अतिक्रमण करने वालों ने खुद तोड़े निर्माण, प्रशासन पर पक्षपात का आरोप
बरेली में कोहाड़ा पीर बाजार पर अतिक्रमण हटाने के लिए चल रही बुलडोजर कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वालों ने खुद से अपने अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन चेहरा देखकर कार्रवाई कर रहा है और पक्षपात किया जा रहा है. नगर निगम ने बताया कि यह कार्रवाई सीएम ग्रिडस योजना के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के लिए की जा रही है.

मेरठ में सेंट्रल मार्केट कार्रवाई के दौरान व्यापारी बेहोश, अस्पताल में भर्ती, व्यापारियों में रोष
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में हुई सीलिंग कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी बेहोश हो गया. व्यापारी की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद व्यापारियों में सीलिंग के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा गया.

टाइपिंग टेस्ट फेल होने पर तीन कलेक्ट्रेट बाबुओं का डिमोशन, अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाए गए
कानपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है. कलेक्ट्रेट में तैनात तीन कनिष्ठ लिपिक प्रेमनाथ यादव, अमित यादव और नेहा श्रीवास्तव टाइपिंग टेस्ट पास न कर पाने के कारण डिमोशन के तहत अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना दिए गए हैं. पहले वेतन वृद्धि रोकी गई थी, लेकिन दूसरी बार परीक्षा फेल होने पर यह सख्त कदम उठाया गया. सभी बाबू मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त हुए थे.

UP कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 का आगाज आज, CM योगी करेंगे शुभारंभ
उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का आज से शुभारंभ होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में इसका उद्घाटन करेंगे. तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जहां ‘विकसित कृषि-विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर आधुनिक खेती पर चर्चा की जाएगी.

मेरठ में स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस पलटने से हड़कंप मच गया. बस में करीब 35 बच्चे सवार थे, जिनमें से एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इटावा के होटल में करंट से हादसा, वेटर गंभीर रूप से झुलसा
इटावा के बकेवर स्थित क्लब 24 होटल में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक वेटर हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया. ऋषि कुमार यादव करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें बकेवर अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

प्रयागराज में गोमांस से बिरयानी बेचने का आरोप, 4 आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की हत्या कर गोमांस से बिरयानी बेचने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिकायत विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी की ओर से दर्ज कराई गई थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और यूपी गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. रोशन बाग स्थित एक फूड कोर्ट के रेस्टोरेंट पर यह आरोप लगा है. पुलिस ने मौके से मांस के सैंपल बरामद कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और जांच पूरी होने तक रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article