8 C
Munich

केकेआर पर जीत के साथ ही लखनऊ सुपरजायंट्स को हुआ भारी नुकसान, आईपीएल से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Must read


होमखेलक्रिकेट

KKR पर जीत के साथ ही LSG को हुआ भारी नुकसान, IPL से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Last Updated:

Wanindu Hasaranga ruled out IPL 2026: श्रीलंका के स्टार स्पिरन वानिंदु हसरंगा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. हसरंगा को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था. हसरंगा को हैमस्ट्रिंग हुई है, जिससे वह अभी तक नहीं उबर पाए हैं. ऐसे में अब लखनऊ हसरंगा का विकल्प तलाश रही है.

Zoom

हर्डल में खड़ी लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हार शुरुआत करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम जीत की पटरी पर लौट गई है. टीम ने पहले सरनाइजर्स हैदराबाद और फिर कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर लगातार दो मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन इन दो जीत के साथ ही लखनऊ को एक बड़ा झटका भी लगा है. दरअसल लखनऊ की टीम का एक अहम खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गया है, जिसकी जानकारी टीम के अधिकारी टॉम मूडी ने दी है.

मूडी ने बताया कि श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं. फरवरी में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हसरंगा अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स अगले 24-48 घंटों के भीतर श्रीलंकाई स्पिनर की जगह लेने वाले वैकल्पिक खिलाड़ी की घोषणा कर सकते हैं.

हसरंगा का विकल्प तलाश रही है लखनऊ की टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स के वैश्विक निदेशक टॉम मूडी ने केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल प्रसारक जियोस्टार को बताया, “वानिंदु हसरंगा टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे और हम अगले 24 से 48 घंटों में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को लेने की तैयारी कर रहे हैं.’ हसरंगा लगभग दो महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. खबरों के अनुसार, वह अभी भी गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं और उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन नहीं किया है.

बता दें कि लखनऊ की टीम ने श्रीलंकाई स्पिनर हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम के लिए ऑक्शन में हासिल किया था. हसरंगा स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में दमदार बल्लेबाजी भी करते हैं. यही कारण है कि टीम ने इस खिलाड़ी पर दांव लगाया था, लेकिन अब उनके नहीं होने से टीम को निश्चित रूप से कमी खलेगी. हालांकि, अब देखना ये होगा कि हसरंगा के विकल्प में लखनऊ की टीम किसे चुनती है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article