Last Updated:
Kota News Hindi : कोटा को वैश्विक औद्योगिक पहचान दिलाने के लिए एसएसआई एसोसिएशन ने 2026-27 का विज़न प्लान जारी किया है. इसमें MSME, AI, स्टार्टअप्स और अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव पर खास फोकस रखा गया है. ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल ब्रांड बनाने की तैयारी है, जिससे उद्योगों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
कोटा : शहर के उद्योगों को नई पहचान दिलाने के लिए एसएसआई एसोसिएशन ने बड़ा विज़न डॉक्यूमेंट जारी किया है, वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस प्लान में कोटा को ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है हाड़ौती के उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मंच देने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर खास फोकस रहेगा, सरकारी विभागों और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं, गवर्निंग बोर्ड ने पहले ही दिन परिणाम आधारित कार्य योजना लागू कर दी है.
व्यापार को नई उड़ान देने के लिए दिसंबर में ‘राजस्थान बिजनेस कॉन्क्लेव’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के बड़े उद्योग विशेषज्ञ और मोटिवेशनल स्पीकर्स शामिल होंगे, वहीं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर में ‘ऑल वूमेन एंटरप्रेन्योर कॉन्क्लेव’ भी प्रस्तावित है. खास बात यह है कि चीन के कैंटन फेयर में कोटा से 100 उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा.
कोटा में AI से स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा बूस्ट
तकनीक के क्षेत्र में भी बड़ा फोकस देखने को मिलेगा. एआई अवेयरनेस सेमिनार और ‘शार्क टैंक’ मॉडल पर आधारित फंडिंग कॉन्क्लेव के जरिए स्टार्टअप्स को सपोर्ट किया जाएगा. साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत कोटा स्टोन, सैंडस्टोन और ऑरेंज प्रोसेसिंग जैसे उत्पादों को ग्लोबल ब्रांड बनाने की रणनीति तैयार की गई है.
नए विजन से कोटा उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार
एसोसिएशन ने इस विज़न को जमीन पर उतारने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है. अलग-अलग विभागों के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं. जिससे उद्योगों को बेहतर माहौल और तेज़ विकास मिल सके. माना जा रहा है कि यह विज़न कोटा के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देगा.
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें




