कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान से अनमैन्ड कैटरिंग वाहन टकराया

Date:


होमताजा खबरदेश

एयरपोर्ट पर विमान से टकराया वाहन, याद आया कनाडा वाला कांड, मारे गए थे पायलट

Last Updated:

Kolkata Airport Indigo Plane Accident: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइन्स के एक विमान के साथ बड़ा हादसा हो गया. एयरपोर्ट पर पड़े विमान से एक थर्ड पार्टी अनमैन्ड कैटरिंग वाहन टकरा गया. इस हादसे में वैसे तो किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इसने पीछे माह न्यूयॉर्क के एक एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे की याद ताजा कर दी. उस हादसे में दोनों पायलट मारे गए थे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान से एक अनमैन्ड वाहन टकरा गया. फाइल फोटो.

Kolkata Airport Indigo Plane Accident: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. एक थर्ड-पार्टी अनमैन्ड कैटरिंग वाहन पार्क किए गए इंडिगो के विमान से टकरा गया. इस घटना के बाद विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया, जबकि यात्री किसी अन्य विमान से अपने गंतव्य पहुंचे. इस घटना ने हाल ही में न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर हुए कनाडाई एयरलाइन हादसे की याद ताजा कर दी, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई थी. इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि सात अप्रैल को कोलकाता एयरपोर्ट के एप्रन पर एक थर्ड-पार्टी अनमैन्ड वाहन पूरी रफ्तार में पार्क किए हुए इंडिगो विमान से टकरा गया. इस घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.

विमान को पूरी तरह निरीक्षण और जरूरी मेंटेनेंस के बाद ही उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी. यह घटना बे नंबर 51 पर हुई, जहां विमान गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6E 6663 के लिए तैयार खड़ा था. कैटरिंग वाहन स्टार्ट होने पर अचानक आगे बढ़ गया और विमान के इंजन से टकरा गया. विमान को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी भी यात्री या कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई. एयरलाइंस ने तुरंत वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया और सभी यात्री सुरक्षित रूप से गुवाहाटी पहुंचे.

सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय

एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो दोनों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. विमान को ग्राउंड करने का फैसला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया. यह घटना ग्राउंड हैंडलिंग के दौरान होने वाली छोटी-मोटी लापरवाहियों की याद दिलाती है, जो कभी-कभी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं.

कनाडा एयरलाइन हादसे की याद

कोलकाता की यह घटना बीते 22-23 मार्च में न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर हुए घातक हादसे की याद दिला रही है. 22 मार्च की रात को एयर कनाडा एक्सप्रेस (जैज एविएशन) की फ्लाइट AC8646 (बॉम्बार्डियर CRJ900) लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में दोनों पायलट- एंटोइन फॉरेस्ट और मैकेंजी गंथर की मौके पर ही मौत हो गई. विमान में 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान की नोज पूरी तरह टूट गई, कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबल व मलबा चारों तरफ बिखर गया. 39 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल थे. बाद में ज्यादातर यात्री छुट्टी मिलने के बाद घर लौट गए.

फायर ट्रक दो पोर्ट अथॉरिटी कर्मचारियों को लेकर चल रहा था, जो एक यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में बदबू की शिकायत ठीक करने जा रहा था. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की रेडियो ट्रांसमिशन में ‘स्टॉप, ट्रक 1, स्टॉप’ की बार-बार चेतावनी सुनाई दी, लेकिन दुर्भाग्यवश टक्कर टल नहीं सकी. विमान लगभग 24 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक से टकराया. ला गार्डिया एयरपोर्ट को जांच के लिए बंद करना पड़ा.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related