कोलकाता पर नजर डाली तो टुकड़े-टुकड़े होगा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह का ख्वाजा आसिफ को तीखा जवाब

Date:


होमताजा खबरदेश

कोलकाता पर नजर डाली तो टुकड़े-टुकड़े होगा पाक, राजनाथ का आसिफ को तीखा जवाब

Last Updated:

Rajnath Singh News: राजनाथ सिंह ने ख्वाजा आसिफ के कोलकाता तक हमला करने वाले बयान पर तीखा जवाब दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान बंगाल पर नजर डालेगा तो उसके और टुकड़े हो सकते हैं. उन्होंने इसके साथ ही 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े होने की कहानी सुनाई.

Zoom

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने बंगाल पर नजर डाली तो उसके कई टुकड़े हो जाएंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान बंगाल पर नजर डालने की हिमाकत करता है, तो इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे, यह केवल भगवान ही जानते हैं. मंगलवार को राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पिछले दिनों दिए उकसाने वाले बयान पर तीखा पलटवार किया. ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में कहा था कि अगर भारत कोई ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ करता है, तो पाकिस्तान उसका जवाब कोलकाता तक ले जाएगा. उनका यह बयान खूब चर्चा में रहा.

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को ऐसा उकसाने वाला बयान नहीं देना चाहिए था. 55 साल पहले उन्होंने जब गलती की थी, तो पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था. अगर इस बार वे बंगाल पर नजर डालने की कोशिश करेंगे, तो भगवान ही जानते हैं कि पाकिस्तान इस बार कितने हिस्सों में बंटेगा.

रक्षा मंत्री ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए 1971 के युद्ध का जिक्र किया, जब पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना था. उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि भारत की ओर से किसी भी तरह की गुस्ताखी का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा.

ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान

शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत किसी फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि अगर भारत इस बार फॉल्स फ्लैग करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह हम उसका जवाब कोलकाता तक ले जाएंगे. आसिफ ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान में बंद कुछ लोगों की लाशों का इस्तेमाल करके उन्हें आतंकी बताने की साजिश रची जा रही है. हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान का जवाब तेज, सटीक और निर्णायक होगा.

दरअसल, यह तीखी बयानबाजी पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हो रहा है. उस हमले के बाद दोनों देशों के बीच चार दिन तक सशस्त्र संघर्ष हुआ था.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सावधान! 2060 तक 12 अरब होगी आबादी, धरती ने टेके घुटने, अब और इंसानी बोझ सहना मुमकिन नहीं

होमताजा खबरनॉलेजफॉसिल फ्यूल का नशा उतरेगा तो दाने-दाने...