कौन हैं बीजेपी कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल, जिनकी 5 साल में ही ‘संपत्ति’ दोगुनी हो गई? क्रिमिनल केस में भी आया 10 गुना उछाल

Date:


Last Updated:

Agnimitra Paul Affidavit : आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति और क्रिमिनल केस के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. पिछले 5 वर्षों में उनकी चल संपत्ति 1.10 करोड़ से बढ़कर 2.56 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि उन पर दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या 2 से बढ़कर 22 पहुंच गई है. फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं पॉल ने हाल ही में अपना नामांकन दाखिल किया है.

Zoom

आसनसोल दक्षिण से बीजेपी कैंडिडेट का चुनावी हलफनामा.

आसनसोल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आसनसोल दक्षिण सीट से दोबारा अपनी किस्मत आजमा रही भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का चुनावी हलफनामा चर्चा का विषय बन गया है. नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में अग्निमित्रा की चल संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है. फैशन की दुनिया से राजनीति के गलियारों में कदम रखने वाली पॉल ने 3.84 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है, लेकिन उनके खिलाफ बढ़ते कानूनी मामलों ने विपक्ष को हमलावर होने का मौका दे दिया है.

अग्निमित्रा पॉल द्वारा तीन दिन पहले दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, चल संपत्ति (Movable Assets) 2021 में पहली बार चुनाव लड़ते समय उनकी चल संपत्ति 1.10 करोड़ रुपये थी, जो 2026 में बढ़कर 2.56 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं अचल संपत्ति (Immovable Assets) में कोई बदलाव नहीं आया है और यह लगभग 1.28 करोड़ रुपये पर टिकी हुई है.

राहत की बात यह है कि उनकी देनदारियां 2021 के 19.71 लाख रुपये से घटकर अब 12.01 लाख रुपये रह गई हैं. हैरानी की बात यह है कि अग्निमित्रा की कुल संपत्ति बढ़ने के बावजूद उनकी वार्षिक आय में गिरावट दर्ज की गई है. 2020-21 से 2024-25 के बीच उनकी औसत वार्षिक आय लगभग 3.73 लाख रुपये रही. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधायक बनने के बाद उनके व्यावसायिक समय में कमी आना इसकी एक वजह हो सकती है.

हलफनामे का सबसे चौंकाने वाला पहलू उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या है. (फाइल फोटो)

2 से 22 हुए आपराधिक मामले

हलफनामे का सबसे चौंकाने वाला पहलू उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या है. 2021 में उन पर केवल 2 मामले दर्ज थे, जो 2026 तक बढ़कर 22 हो गए हैं. निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड बताते हैं कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक आंदोलनों, विरोध प्रदर्शनों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के कारण इन मामलों में 10 गुना वृद्धि हुई है. भाजपा समर्थकों का कहना है कि ये मामले ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का परिणाम हैं, जबकि टीएमसी इसे कानून के उल्लंघन से जोड़ रही है.

क्या होता है क्रिमिनल केस?

क्रिमिनल केस सरकार द्वारा किसी व्यक्ति पर कानून तोड़ने जैसे मर्डर, चोरी, धोखाधड़ी के आरोप में चलाया जाता है, जो पुलिस रिपोर्ट से शुरू होता है। इसमें पुलिस जांच, आरोप पत्र और कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपी को निर्दोष या दोषी मानकर सजा जैसे जेल या जुर्माना दी जाती है. क्योंकि अग्निमित्रा पॉल बीजेपी की विधायक हैं और काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में बीते पांच सालों में उन पर टीएमसी की सरकार ने कई केस भी दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें: महुआ का बयान और ममता बनर्जी की माफी, क्या गुजराती वोटर्स इस बार भवानीपुर में मुख्यमंत्री की सीट फंसा देंगे?
आसनसोल के बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से बीएससी स्नातक अग्निमित्रा पॉल ने एक प्रतिष्ठित संस्थान से फैशन डिजाइन में डिप्लोमा किया है. उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग खड़ा करती है. आसनसोल दक्षिण में 23 अप्रैल को होने वाला मतदान यह तय करेगा कि जनता उनके इस ग्राफ को किस तरह स्वीकार करती है. टीएमसी ने उनके बढ़ते मामलों और संपत्ति को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है, जिससे आसनसोल की लड़ाई और अधिक दिलचस्प हो गई है.

About the Author

authorimg

रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related