9.5 C
Munich

क्‍या वर्क फ्रॉम होम वालों की कोई इज्‍जत नहीं? रोज घर पर हो रही प्रताड़ित! युवती का छलका दर्द

Must read


होमताजा खबरदेश

क्‍या WFH वालों की इज्‍जत नहीं? रोज घर पर हो रही प्रताड़ित! युवती का छलका दर्द

Last Updated:

महिला उद्यमी महिमा जालान के एक वायरल पोस्ट ने भारत में वर्क फ्रॉम होम के प्रति सामाजिक नजरिए पर बहस छेड़ दी है. महिमा का कहना है कि घर से काम करने के बावजूद उन पर घरेलू कामों और मेहमानों का दबाव रहता है, फिर भी उनके काम को गंभीरता से नहीं लिया जाता. यह कहानी दर्शाती है कि समाज आज भी ऑफिस की चारदीवारी और थकान को ही उत्पादकता का असली पैमाना मानता है.

Zoom

युवती ने अपना दुख सोशल मीडिया पर शेयर किया.

नई दिल्ली: आधुनिक वर्ककल्‍चर में वर्क फ्रॉम होम (WFH) एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है लेकिन क्या घर से काम करने वाले पेशेवरों को वही सम्मान और अहमियत मिलती है जो दफ्तर जाने वालों को मिलती है? यह बहस एक महिला उद्यमी, महिमा जालान के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फिर से छिड़ गई है, जिन्होंने भारतीय घरों में WFH की जमीनी हकीकत को बयां किया है.

घर से काम करने की कोई इज्जत नहीं
महिमा जालान ने ‘X’ पर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा, “भारत में वर्क फ्रॉम होम कॉन्सेप्ट की कोई इज्जत नहीं है.” उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों से घर से काम करने के बावजूद उन्हें आज भी ऑफिस के घंटों के दौरान घर के काम करने पड़ते हैं, मेहमानों को समय देना पड़ता है और बाजार के चक्कर लगाने पड़ते हैं. विडंबना यह है कि इतना सब करने के बाद भी उन्हें अपनी मां से यह सुनना पड़ता है, “तुम तो पूरा दिन लैपटॉप पर व्यस्त रहती हो.”

ऑफिस ही उत्पादकता का एकमात्र सबूत?
महिमा का तर्क है कि समाज आज भी शारीरिक रूप से ऑफिस जाने और थककर घर लौटने को ही गंभीर काम मानता है. उन्होंने कहा, “अगर मैं 2 घंटे सफर करके ऑफिस जाती और थककर चूर होकर घर लौटती तो मुझे गंभीरता से लिया जाता. ऑफिस ही समाज के लिए एकमात्र सबूत था कि आपके समय की कोई कीमत है.” इस पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग घर के शोर और दबाव से बचने के लिए कार या कैफे में बैठकर काम करने को मजबूर हैं तो कुछ का मानना है कि यह सब इस पर निर्भर करता है कि आप घर पर अपनी बाउंड्री कैसे तय करते हैं.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article