Last Updated:
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में हैं. आज गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच है, देखें कौन भारी पड़ सकता है?
वैभव सूर्यवंशी ने दो साल पहले ही बुमराह के खिलाफ पहली गेंद पर सिक्स जड़ने का बना लिया था प्लान.
IPL 2026 में अगर किसी एक नाम ने क्रिकेट की दुनिया को हिला कर रख दिया है, तो वह है राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी. मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहले ही ओवर में दो छक्के जड़कर वैभव ने अपनी ‘दहाड़’ सुना दी. आज राजस्थान का मुकाबला गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. मगर क्या RCB के पास वो हथियार हैं जो इस ‘बेखौफ’ युवा को रोक सकें? आइए समझते हैं.
1. इस सीजन वैभव का अब तक का ‘विस्फोट’: वैभव ने इस सीजन में सिर्फ रन नहीं बनाए हैं, बल्कि विपक्षी टीमों के मनोबल को तोड़ा है. सीजन 2026 में उनके आंकड़े किसी सपने से कम नहीं हैं.
CSK के खिलाफ: मात्र 17 गेंदों में 52 रन (305+ का स्ट्राइक रेट).
GT के खिलाफ: 18 गेंदों में 31 रन.
MI के खिलाफ: 14 गेंदों में 39 रन (बुमराह के खिलाफ पहले ओवर में दो छक्के).
2. भुवी बनाम वैभव: स्विंग बनाम अटैक
आज के मैच में जब भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे, तो उनके सामने एक ऐसी चुनौती होगी जो उम्र में उनसे ठीक आधी है. आईपीएल में इन दोनों का अब तक कोई आमना-सामना नहीं हुआ है. लेकिन आंकड़े बताते हैं कि यह मुकाबला ‘स्विंग के सुल्तान’ और ‘पावरप्ले के किंग’ के बीच है. वैभव सूर्यवंशी ने अब तक जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों की पेस का इस्तेमाल कर छक्के जड़े हैं, लेकिन भुवनेश्वर कुमार गति से नहीं बल्कि ‘मूवमेंट’ से चकमा देते हैं. वैभव की तकनीक फ्रंट-फुट पर आधारित है, जहां वे गेंद की लाइन में आकर प्रहार करते हैं. भुवी का अनुभव यहीं काम आता है; उनकी देर से अंदर आने वाली स्विंग वैभव के पैड या स्टंप्स को निशाना बना सकती है. अगर वैभव ने भुवी की स्विंग को भांप लिया, तो रनों का अंबार लगेगा, लेकिन अगर भुवी ने उन्हें शुरुआत में ‘बीट’ किया, तो यह वैभव के संयम की सबसे बड़ी परीक्षा होगी. एक तरफ 170+ आईपीएल मैचों का अनुभव है, तो दूसरी तरफ 15 साल के लड़के का वो जिगरा जिसने दुनिया के बेस्ट बॉलर को घुटने पर ला दिया. आज गुवाहाटी तय करेगा कि ‘स्विंग’ जीतेगी या ‘स्वैग’!
3. स्पिन का चक्रव्यूह
वैभव सूर्यवंशी अब तक ‘तेज रफ्तार’ के शौकीन रहे हैं. जितनी तेज गेंद आई, उतनी ही तेजी से बाउंड्री के बाहर गई. लेकिन RCB के दो चालाक स्पिनर्स, सुयष और क्रुणाल अगर उनके सामने आए तो बैटल मजेदार होगा.
सुयष शर्मा: सुयष की गुगली किसी पहेली जैसी है, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर की तरफ निकलती है. वैभव जहां बड़े हिट्स के लिए ‘लॉन्च पैड’ तैयार करते हैं, वहीं सुयष अपनी 5.25 की कंजूस इकोनॉमी से बैटर्स को हाथ खोलने का मौका ही नहीं देते.
क्रुणाल पांड्या: क्रुणाल वो गेंदबाज हैं जो बल्लेबाज को ‘सिंगल्स’ के बोरियत भरे रास्ते पर धकेल देते हैं. वैभव की फितरत है ‘चौके-छक्के’ में बात करना, और क्रुणाल की ताकत है उन्हें एक-एक रन के लिए तरसाना. देखना रोमांचक होगा कि क्या 15 साल का यह लड़का स्पिन के इस ब्रेकडांस पर भी थिरक पाएगा या जाल में फंस जाएगा!
About the Author
मैं नेटवर्क-18 में एसोसिएट एडिटर हूं। News18 ऐप में बतौर लीड काम कर रहा हूं। कंटेंट स्ट्रैटेजी बनाने के साथ-साथ डिजिटल मीडिया और न्यूज़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नए प्रयोगों पर काम कर रहा हूं। अपनी पसं…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



