Last Updated:
Smriti Mandhana and Palash Muchha: पिछले साल दिसंबर में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपनी रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं. मंधाना का पलाश मुच्छल के साथ शादी होने वाली थी, लेकिन वह टूट गई. ऐसे में एक बार फिर से दोनों की शादी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है.
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल को लेकर इंटरनेट पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. स्मृति पिछले साल 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में पलाश से शादी करने वाली थीं, लेकिन उनकी शादी पहले अनिश्चित समय के लिए टल गई और फिर कैंसिल हो गई. इस पूरे मामले में पलाश मुच्छल पर स्मृति को धोखा देने का आरोप लगा. इस घटना के बाद दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया था.
वहीं अब सोशल मीडिया पर मंधाना के पिता और पलाश की बहन पलक की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबको हैरान कर दिया. इस वीडियो के बाद लोग सोच रहे हैं कि क्या स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल फिर से साथ आ गए हैं और जल्द शादी करने वाले हैं.
View this post on Instagram


