Iran War: क्या ‘I Am Done’ बोलेंगे ट्रंप… या उतारेंगे 50,000 सैनिक? पूर्व राजनयिक वीना ने बताया सच
Iran War: क्या ‘I Am Done’ बोलेंगे ट्रंप… या उतारेंगे 50,000 सैनिक? पूर्व राजनयिक वीना ने बताया सच
Rubika Liyaqaut Show: ईरान-इजराइल जंग को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. क्या अमेरिका सच में जंग से बाहर निकलने वाला है या कुछ बड़ा होने वाला है? पूर्व राजनियक विशेषज्ञ वीना सिकरी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही ‘I am done’ कह सकते हैं. यानी अमेरिका जंग खत्म कर सकता है. लेकिन हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं. खाड़ी क्षेत्र में इस समय 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं. हाल के हफ्तों में अमेरिका ने हजारों नए सैनिक, पैराट्रूपर्स और बड़े युद्धपोत भेजे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इनका इस्तेमाल होगा? अगले दो हफ्ते बेहद अहम हैं. अमेरिका या तो हमले तेज कर सकता है या अचानक पीछे हट सकता है. दूसरी तरफ, ईरान को रूस का समर्थन मिलने की खबरें भी सामने आ रही हैं. इससे जंग और लंबी खिंच सकती है. यह भी आशंका जताई जा रही कि अगर हालात बिगड़े, तो टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल भी हो सकता है.





