Last Updated:
Assam Chunav Fake Passport : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर बड़ा हमला बोला है. खरगे द्वारा सीएम के परिवार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग पर हिमंता ने कहा कि कांग्रेस को सच का पता नहीं है और उन्हें बोलने से पहले विदेश मंत्री से सलाह लेनी चाहिए. सरमा ने आगे कहा- ‘बुढ़ापे का असर है और खरगे जी पगला गए हैं’.
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को सच की रत्ती भर भी जानकारी नहीं है.
टीओक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को सच की रत्ती भर भी जानकारी नहीं है. मल्लिकार्जुन खड़गे जी जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उससे लगता है कि बुढ़ापा उन पर हावी हो गया है और वे ‘पगला’ गए हैं. उनके जैसे वरिष्ठ नेता को बिना तथ्यों के ऐसे गंभीर आरोप नहीं लगाने चाहिए.’ मुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया जब कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके परिवार की नागरिकता और पासपोर्ट मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी.
VIDEO | Teok: On Congress president Mallikarjun Kharge asking central agencies to probe charges against his family, Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma said, “They (Congress) are not aware of the truth. They should ask the Foreign Minister before speaking anything… Old age… pic.twitter.com/Aog3bQm5Wa




