खेत में गाड़ें ‘T’ आकार की लकड़ी, पक्षी खुद करेंगे सुंडियों और इल्लियों का सफाया, सुरक्षित होगी फसल

Date:


होमवीडियोकृषि

इस तरीके से करें बिना खर्च कीटों से बचाव, ‘पक्षी मचान’ से सुरक्षित होगी फसल

X

इस तरीके से करें बिना खर्च कीटों से बचाव, ‘पक्षी मचान’ से सुरक्षित होगी फसल

 

arw img

Cost free pest protection: खेती में कीटों का हमला किसानों के लिए बड़ी समस्या है. लेकिन बिना खर्च के भी इससे बचाव संभव है. कृषि विशेषज्ञ डॉ. हादी हुसैन खान के अनुसार ‘पक्षी मचान’ या बर्ड पर्चर एक प्रभावी और सस्ती तकनीक है. इसमें लकड़ी या डंडे से अंग्रेजी के ‘T’ आकार का मचान बनाकर फसल से थोड़ा ऊपर लगाया जाता है. इन मचानों पर बैठने वाले पक्षी खेत में मौजूद इल्लियों, सुंडियों और कीटों के अंडों को खाकर नष्ट कर देते हैं. एक एकड़ में 8 से 10 मचान लगाने से कीटनाशकों पर होने वाला खर्च काफी कम हो जाता है. यह विधि पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और मिट्टी व पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती. साथ ही यह प्राकृतिक संतुलन बनाए रखती है. कम लागत में कीट नियंत्रण का यह टिकाऊ तरीका छोटे किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है और खेती को सुरक्षित व लाभकारी बनाता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related