Zoo Animals Summer Care: माचिया बायोलॉजिकल पार्क में बढ़ती गर्मी को देखते हुए वन्यजीवों की देखभाल के तरीके पूरी तरह बदल दिए गए हैं. तापमान बढ़ने के साथ शेर, टाइगर और पैंथर जैसे मांसाहारी जानवरों की डाइट कम कर दी गई है, ताकि भोजन आसानी से पच सके और डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके. अब इन्हें दिन के बजाय शाम के समय खाना दिया जा रहा है. पार्क में फव्वारे चलाकर वातावरण को ठंडा रखा जा रहा है, जिससे जानवरों को राहत मिल सके. वहीं भालुओं के लिए शुगर-फ्री आइसक्रीम देने की योजना भी बनाई जा रही है. पार्क में मौजूद 300 से अधिक वन्यजीवों के लिए पिंजरों में पानी भरा जा रहा है और शाकाहारी जीवों को तरबूज, ककड़ी व अन्य रसदार फल-सब्जियां दी जा रही हैं, ताकि गर्मी में उनका स्वास्थ्य संतुलित बना रहे.


