Vegetable Cultivation: बदलते मौसम में किसान गर्मी की सब्जियों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है. उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त के अनुसार इस समय कद्दू वर्गीय सब्जियां जैसे लौकी, करेला, खीरा, ककड़ी, नेनुआ के साथ गर्मी का बैंगन और टमाटर बोने का उपयुक्त समय है. जिन क्षेत्रों में तरबूज और खरबूज की खेती होती है. वहां अच्छी किस्मों के पौधे लगाने से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए समय पर कीटनाशक का छिड़काव जरूरी है, क्योंकि शुरुआती अवस्था में कीट पत्तियों को नुकसान पहुंचाते है. संतुलित मात्रा में डीएपी, यूरिया और पोटाश देने से पौधों की वृद्धि बेहतर होती है. ये फसलें 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. खरपतवार नियंत्रण के लिए ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई और हल्की नमी में दवा का छिड़काव लाभकारी रहता है.


