गर्मी में लू से बचाव के लिए रामबाण उपाय, रोज पिएं ये तीन हेल्दी पेय

Date:


X

title=

गर्मी में लू से बचाव के लिए रामबाण उपाय, रोज पिएं ये तीन हेल्दी पेय

 

arw img

गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है. ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, सत्तू का शरबत, बेल का शरबत और कच्चे आम का आम पन्ना गर्मियों में बेहद फायदेमंद होते हैं. यदि रोजाना इन तीनों में से किसी एक पेय का सेवन किया जाए, तो लू से बचाव में काफी मदद मिलती है. सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को ठंडक देता है. इसमें कच्चा प्याज, नींबू और काला नमक मिलाकर सुबह सेवन करना लाभकारी होता है. बेल में विटामिन ए, बी, सी और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. दोपहर में इसका सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है. कच्चे आम से बना आम पन्ना विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है और लू से बचाव करता है. इसे दोपहर में पीना सबसे बेहतर रहता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related