Udaipur summer vacation : अगर आप इस गर्मी छुट्टियों को खास और सुकूनभरा बनाना चाहते हैं, तो ‘कश्मीर ऑफ राजस्थान’ कहे जाने वाला उदयपुर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा यह शहर अपनी ठंडी झीलों, हरियाली और शाही महलों के लिए मशहूर है. राजस्थान की तेज गर्मी के बीच उदयपुर का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहता है, खासकर सुबह-शाम की ठंडी हवाएं पर्यटकों को राहत देती हैं. फतेहसागर और पिछोला झील के किनारे सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य मन मोह लेता है. सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ और सहेलियों की बाड़ी जैसे पर्यटन स्थल यहां की खूबसूरती को और खास बनाते हैं. साथ ही ऑफ-सीजन के कारण होटल्स और रिसॉर्ट्स में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिल रही है, जिससे यह ट्रिप और किफायती बन जाती है.




