12.3 C
Munich

गले लगाया, खुद भी फफक पड़े… आशा भोसले की पोती को यूं संभालते रहे मोहम्मद सिराज, भावुक वीडियो

Must read


होमखेलक्रिकेट

आशा भोसले की पोती को यूं संभालते रहे मोहम्मद सिराज, भावुक वीडियो

Last Updated:

mohammed Siraj consoles zanai bhosle video: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़ी हस्तियां मुंबई स्थति आशा भोसले के घर पर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. इस दौरान भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए. उनका एक भावुक करने देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को सांत्वना देते दिखे.

Zoom

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे मोहम्मद सिराज.

नई दिल्ली. ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले जी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर से पूरा देश गम में डूबा हुआ है. आज उनका अंतिम संस्कार हुआ. मुंबई स्थित आशा जी के आवास पर तमाम जानी मानी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं. सिनेमा जगत से लेकर क्रिकेट जगत के कई बड़े चेहरे नजर आए. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी उन्हें श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए. वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी आशा जी को नम आंखों से अंतिम विदाई देते नजर आए. उनका एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आशा जी की पोती जनाई को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिराज जब आशा जी के पार्थिव शरीर के पास पहुंचे तो वहां मौजूदा उनकी पोती जनाई भोसले अपने आंसू नहीं रोक पाईं और गले लगकर रोकने लगीं. सिराज खुद भी भावुक हो गए और जनाई को संभालते दिखे. इसके बाद उन्होंने आशा जी के अंतिम दर्शन किए और वहां मौजूद परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुख की घड़ी में उन्हें तसल्ली दी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article