Last Updated:
Gurgram IMT Strike: हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध के दौरान पुलिस की मोटरसाइकिल को आग लगा दी. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को हटाने के लिए लाठियां भी भांजी. इधऱ, सरकार ने श्रमिकों की सैलरी में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है.
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में वेतन बढ़ाने को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में वेतन बढ़ाने को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को यहां पर जमकर बवाल देखने को मिला. धारा163 लागू होने के बाद भी यहां पर बड़ी संख्या में हड़ताली एकजुटे हुए और फिर पुलिस से झड़प हो गई. पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने के बाद, पुलिस ने गुरुवार को आईएमटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया. इसमें करीब 20 लोग घायल हुए हैं.
गुरुग्राम के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर बुधवार को छह से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. एक अधिकारी ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 163 के तहत पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध था. इसके बावजूद, कुछ इलाकों में छोटे-छोटे समूह बनते देखे गए और कर्मचारियों के हटने से इनकार करने पर झड़प शुरू हो गई.
पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा और उनके फोन छीनने की कोशिश की गई. अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को भगाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया, जिससे भगदड़ मच गई. इस दौरान पुलिस ने हड़ताल कर रहे महिला और पुरुषों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा.
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि हड़ताल उनके अधिकारों की लड़ाई है और पुलिस को प्रबंधन का पक्ष नहीं लेना चाहिए. उधर, पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
उधर, हड़ताल पर बैठे कारखाना कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईएमटी मानेसर के सेक्टर-4 स्थित ‘रिचा ग्लोबल’ संयंत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों की ओर से बेंच और कुर्सियों में आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी को भी तैयार रखा गया था,
इस बीच, ‘ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि श्रमिक सुबह कंपनी के मुख्य द्वार के पास शांतिपूर्वक एकत्र हुए थे और वे अपनी मांगों पर केवल लिखित आश्वासन चाहते थे.
पुलिस ने गुरुवार को आईएमटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया. इसमें करीब 20 लोग घायल हुए हैं.
सरकार ने सैलरी में किया इजाफा
उधर, हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है. गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने ने बताया कि अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड और स्किल्ड श्रेणी में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें पहली अप्रैल 2026 से लागू होंगे. 9 अप्रैल को जारी अधिसूचना के अनुसार अकुशल श्रमिक को ₹15,220 प्रति माह मिलेंगे. पहले यह 11 हजार के करीब थे. उधर, अर्ध-कुशल श्रमिक को ₹16,780 प्रति माह, कुशल श्रमिक को ₹18,500 प्रति माह और उच्च कुशल श्रमिकों को ₹19,425 प्रति माह वेतन दिया जाएगा.डीसी ने सभी श्रमिक भाइयों और बहनों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं और शांति व अनुशासन के साथ अपने कार्य करते रहें.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें


