गैस एजेंसियों पर जाने की जरूरत नहीं, जिले में पर्याप्त LPG, पेट्रोल और डीजल, PNG कनेक्शन कार्य जारी

Date:


Last Updated:

वैशाली जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है. जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो..

Zoom

वैशाली में पेट्रोल एवं डीजल आपूर्ति पर बताते हुए

वैशाली. जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली द्वारा बताया गया कि इस जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं.

दिनांक 04 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 9,993 एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. साथ ही, वैशाली जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है. वर्तमान में पेट्रोल की उपलब्धता 2,289 किलोमीटर और डीजल की उपलब्धता 2,757 किलोमीटर है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है.

गैस एजेंसियों पर जाने की जरूरत नहीं
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर जाने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही, शहरी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत फिर बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है.

पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में हो रहा काम
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. अब तक जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त कुल 644 शिकायतों में से 608 का निवारण किया जा चुका है और शेष 36 शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, जिले में अवस्थित कुल 67 गैस एजेंसियों/वितरकों में से आज 38 का निरीक्षण कराया गया है. जिला प्रशासन द्वारा शहरी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. अब तक 208 शहरी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है और यह कार्य निरंतर जारी है. आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित किया जा रहा है.

उपभोक्ता दूरभाष संख्या 06224-260233 /260234 पर संपर्क कर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं. जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. साथ ही, अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, नियमानुसार बुकिंग करें एवं होम डिलीवरी सुविधा का लाभ उठाएं.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related